Aaj ka Rashifal 23 October 2021: आज दिन शनिवार तथा दिनांक 23 अक्टूबर है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा? किसे मिलेंगी खुशियां और किस राशि वाले को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना?
मेष–आज के दिन आर्थिक नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम मध्यम रहेगा। व्यापारिक स्थिति ठीक है, लेकिन आर्थिक नुकसान का मतलब यह है कि कहीं कुछ लगाएंगे, कुछ निवेश करेंगे। कोई रिस्क लेंगे तो नुकसान हो जाएगा।
वृषभ–आपकी शारीरिक स्थिति ठीक नहीं है, लेकिन एनर्जी लेवल थोड़ा कम रहेगा। प्रेम और व्यापार की स्थिति ठीक है।
मिथुन–आज के दिन सावधान रहें। साझेदारी में समस्या हो सकती है। खर्च की अधिकता से मन परेशान रहेगा। बाकी सारी चीजें ठीक हैं। प्रेम और संतान भी मध्यम है। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
कर्क–आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं आप। मन परेशान रहेगा। प्रेम और व्यापार की स्थिति लगभग सही है।
सिंह–आज के दिन स्वास्थ्य मध्यम दिख रहा है। प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी है। आर्थिक स्थिति मामले सुलझेंगे लेकिन कुछ कारणों से मन प्रसन्न नहीं रहेगा।
कन्या–आपके स्वास्थ्य की स्थिति ठीक है। सम्मान पर कोई ठेस न पहुंचे इसका ध्यान रखें।
तुला–आज के दिन आपके लिए जोखिम भरा समय है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में अचानक पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में यह समय ठीक नहीं है। प्रेम और व्यापार आपका सही चलता रहेगा।
वृश्चिक–आज के दिन आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। अभी कोई नए व्यापार या नई चीजों की शुरुआत न करें, नुकसान संभव है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी दिख रही है।
धनु–आज के दिन आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे, हालांकि वे कुछ कर नहीं पाएंगे लेकिन डिस्टर्ब आप जरूर होंगे। प्रेम और व्यापार की स्थिति लगभग सही है।
मकर–आज के दिन प्रेम में तू-तू, मैं-मैं संभव है। कुछ मानसिक परेशानी जैसी बात रहेगी। मन अवसादित हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम और व्यापार मध्यम है।
कुंभ–आज के दिन भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकती है। घरेलू तापमान थोड़ा बढ़ा रहेगा। प्रेम की स्थिति अच्छी हो चुकी है। स्वास्थ्य भी करीब-करीब ठीक रहेगा।
मीन– आज के दिन घोर पराक्रमी बने रहेंगे। आपका पराक्रम रंग लाएगा। नाक-कान-गला की थोड़ी परेशानी हो सकती है। प्रेम की भी बहुत अच्छी स्थिति नहीं है।
चेन्नईः इस बार 92वां वायुसेना दिवस समारोह रविवार को चेन्नई के मरीना बीच पर मनाया जा रहा है। आपको बता…
दिल्ली: हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे को लेकर विभिन्न एजेन्सियों ने सर्वे किया है। विभिन्न एजेंसियों की…
दिल्लीः अगर आप 10वीं पास हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। नेशनल…
ठाणेः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को महाराष्ट्र के ठाणे में कांग्रेस और विपक्षी दलों पर हमला बोला और कहा कि…
स्पोर्ट्स डेस्कः भारतीय महिला टीम को टी-20 वर्ल्ड कप में अपने मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने…
दिल्लीः आज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है। आज के दिन मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की जाती है। आपको…