Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के दिन 2001 में एप्पल ने बाजार में आईपॉड को उतारा था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 23 अक्टूबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओँ परः-

1764 – मीर कासिम बक्सर की लड़ाई में पराजित हुआ।
1910 – ब्लांश एस स्कॉट अमेरिका में अकेले हवाई जहाज उड़ाने बनाने वाली पहली महिला बनीं।
1915 – न्यूयार्क में लगभग 25,000 महिलाओं ने मतदान के अधिकार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
1940 – फुटबाल के जादूगर कहे जाने वाले पेले का जन्म। कहने को तो पेले का नाम दुनिया का बच्चा-बच्चा जानता है, लेकिन यह बहुत कम लोगों को मालूम है कि उनका पूरा नाम एडसन अरांतस डो नासिमेंतो है। ब्राजील का यह बेहतरीन खिलाड़ी अपने देश के लिए तीन बार विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहा।
1942 – अल अलामीन के युद्ध में मित्र राष्ट्रों ने जर्मन सेना को पराजित किया।
1943 – नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज की ‘झांसी की रानी ब्रिगेड़’ की सिंगापुर में स्थापना की।
1946 – त्रिग्वेली (नार्वे) संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रथम महासचिव नियुक्त। संयुक्त राष्ट्र महासभा की न्यूयार्क में पहली बार बैठक।
1956 – विश्व शांति के लिए परमाणु ऊर्जा का योगदान बढ़ाने के उद्देश्य से अन्तरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी।
1958 – रूसी कवि एवं उपन्यासकार बोरिस पास्तरनाक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार।
1973 – अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड एम निक्सन वाटरगेट मामले में टेप जारी करने पर सहमत हुए।
1978 – चीन और जापान ने चार दशकों से चले आ रही शत्रुता को औपचारिक रूप से समाप्त किया।
1980 – लीबिया एवं सीरिया द्वारा एकीकरण की घोषणा।
1983- आत्मघाती हमलावरों ने बेरूत में अमेरिका और फ्रांस की सेना की बैरकों पर विस्फोट से भरा ट्रक चढ़ा दिया, जिससे अमेरिका के 241 और फ्रांस के 56 सैन्यकर्मियों की मौत हो गई।
1989 – हंगरी ने स्वयं को गणराज्य घोषित किया। हंगरी सोवियत संघ से 33 वर्षों के बाद आजाद होकर एक स्वतंत्र गणराज्य बना।
1998 – जापान ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अपने पहले बैंक का राष्ट्रीयकरण किया।
2000 – अमेरिकी विदेशी मंत्री मेडलिन अल्ब्राइट की उत्तरी कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग ली के साथ ऐतिहासिक मुलाकात।
2001 – नासा के मार्स ओडिसी अंतरिक्ष यान ने मंगल ग्रह की परिक्रमा शुरू की।
2001- एप्पल ने आईपॉड बाजार में पेश किया। नयी शताब्दी के शुरुआती वर्षों में इस उत्पाद ने संगीत के क्षेत्र में क्रांति लाने का काम किया।
2003 – अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को ईरान ने अपनी परमाणु रिपोर्ट सौंपी।
2006 – सूडान सरकार ने संयुक्त राष्ट्र संघ के दूत को देश छोड़ने का आदेश दिया।
2007 – कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर आर.के. राघवन को अपने नये सलाहकारी बोर्ड में नियुक्त किया।
2008 – नया कम्पनी विधेयक 2008 लोकसभा में पेश हुआ।
2011 – तुर्की के वान प्रांत में 7.2 तीव्रता का भूकंप, 582 लोगों की मौत, हजारों घायल।
2020 – ब्रेक्जिट के बाद एक बड़े कदम के तहत जापान और ब्रिटेन ने एक द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here