Aaj ka Rashifal 21 October 2021: आज दिन गुरुवार तथा दिनांक 21 अक्टूबर 2021है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा? किसे मिलेंगी खुशियां और किस राशि वाले को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना ?
मेष – आज के दिन आप सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। आपका कद बढ़ रहा है। समाज में सराहे जा रहे हैं। जीवनसाथी का सानिध्य मिल रहा है। सरकारी तंत्र से जुड़ाव हो रहा है। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी है।
वृषभ –आज के दिन आपके लिए चिंताकारी स्थिति उत्पन्न होती दिखाई दे रही है। मन चिंतित रहेगा। अज्ञात भय परेशान करेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और व्यापार का पूरा-पूरा साथ मिलेगा।
मिथुन – स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। संतान और प्रेम अभी मध्यम है। आर्थिक मामले सुलझेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे।
कर्क – आज के दिन आप रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। व्यापार की स्थिति अच्छी है।
सिंह – आज के दिन भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। कुछ कमजोरी महसूस करेंगे लेकिन कोई दिक्कत वाली बात नहीं है। यात्रा में लाभ, धार्मिक बने रहेंगे। प्रेम और व्यापारिक स्थिति ठीक है।
कन्या –आज का दिन आपके लिए जोखिम भरा है। सावधान रहें। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और व्यापार का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। रहें।
तुला – आज के दिन आपको जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और व्यापारिक स्थिति अच्छी है।
वृश्चिक –आज के दिन शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। प्रेम और व्यापारिक स्थिति ठीक है।
धनु – आज के दिन आपके स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम और व्यापार का भी पूरा-पूरा साथ मिल रहा है। बस भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें।
मकर –आपके स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम और व्यापार मध्यम चल रहा है। संतान पर ध्यान देने की जरूरत है।
कुंभ – आपका स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है लेकिन थोड़ी ऊर्जा की क्षीणता दिखाई दे रही है। स्वास्थ्य मध्यम कहा जाएगा। प्रेम और व्यापारिक स्थिति ठीक है।
मीन – आपके स्वास्थाय में स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। रोजी-रोजगार में तरक्की कर रहे हैं। अच्छी स्थिति है। आर्थिक मामले सुलझेंगे। बस अभी निवेश करने से बचें। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत बढ़िया दिख रहा है।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…