Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के दिन 1932 में देश की पहली एयरलाइन टाटा सन्स लिमिटेड का सुभारम्भ हुआ था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 15 अक्टूबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1686 – बीजापुर के साथ मुग़ल शासक औरंगजेब ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1815 – नेपोलियन बोनापार्ट ने शर्मनाक हार का सामना किया।
1866 – कनाडा स्थित फ्रेंच बहुल क्षेत्र क्यूबेक में आग लगने से पूरा शहर तबाह हो गया।
1923 – लीवर्ड द्वीप के उत्तर में उष्णकटिबंधीय तूफ़ान आया।
1924 – तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति काल्विन कूलीड्ज ने स्टेच्यु ऑफ लिबर्टी को राष्ट्रीय स्मारक करार दिया।
1932 – देश की पहली एयरलाइन टाटा सन्स लिमिटेड का सुभारम्भ हुआ।
1949 – त्रिपुरा राज्य को भारत में शामिल किया गया।
1951 – स्वेज नहर समझौते को मिस्त्र की संसद ने ठुकराया।
1958 – मिस्र के साथ अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया ने राजनीतिक संबंध तोड़े।
1970 – मिस्त्र के राष्ट्रपति के रूप में अनवर सदत ने शपथ ली।
1978 – पूर्वी कजाखस्तान क्षेत्र में सोवियत संघ ने सफलतापूर्ण परमाणु परीक्षण किया।
1988 – दुनिया की समुद्री यात्रा करने वाली एशिया की प्रथम महिला उज्ज्वला पाटिल ने यह कारनामा आज के दिन ही पूरा किया।
1990 – राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1996 – फिजी ने व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि की पुष्टि करने का दावा किया।
1998 – भारत की फ़ातिमा बी को ग़रीबी उन्मूलन के लिए संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार से नवाजा गया।
2006 – उत्तर कोरिया को संयुक्त राष्ट्र संघ ने प्रतिबंधित किया।
2012 – ब्रिटिश लेखिका हिलेरी मेंटल को मैन बुकर पुरस्कार से नवाजा गया।
2013 – फिलीपीन्स में 7.2 की तीव्रता वाले भूकंप से सैंकड़ो लोगो की जान गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here