Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
आज का इतिहासः आज के ही दिन 2010 में दिल्ली में आयोजित 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन हुआ हुआ था - Prakhar Prahari
Subscribe for notification
Categories: शिक्षा

आज का इतिहासः आज के ही दिन 2010 में दिल्ली में आयोजित 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन हुआ हुआ था

दिल्लीः आज के ही दिन 2010 में दिल्ली में आयोजित 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन हुआ हुआ था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 14 अक्टूबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1882 – शिमला में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना की गई।
1933 – जर्मनी ने मित्र राष्ट्रों के समूह से बाहर आने की घोषणा की।
1943 – जापान ने फिलीपींस की स्वतंत्रता की घोषणा की।
1944- जर्मन फील्ड मार्शल एरविन रोमेल ने एडोल्फ हिटलर की हत्या की साजिश में नाम आने के बाद जहर खाकर जान दी।
1946 – हालैंड और इंडोनेशिया के बीच संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
1948 – इजरायल और मिस्र के बीच लड़ाई शुरु।
1953 – भारत में संपदा शुल्क अधिनियम प्रभाव में आया।
1956 – डॉ. भीमराव आम्बेडकर ने अपने 3,85,000 अनुयायियों के साथ कोचांदा में बौद्ध धर्म स्वीकार किया और अपने समर्थकों को 22 बौद्ध प्रतिज्ञाओं का अनुसरण करने की सलाह दी।
1964- मार्टिन लूथर किंग जूनियर को अहिंसा के सिद्धांत का पालन करते हुए रंगभेद के खिलाफ संघर्ष के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया।
1979 – जर्मनी के बॉन में परमाणु ऊर्जा के खिलाफ एक लाख लोगों ने प्रदर्शन किया।
1981 – होस्नी मुबारक मिस्र के चौथे राष्ट्रपति बने।
1994- फलस्तीन के नेता यासिर अराफात को इज़राइल के प्रधानमंत्री यित्जक राबिन और विदेश मंत्री शिमोन पेरेज के साथ इस वर्ष के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया।
1997 – ब्रिटेन की महारानी ऐलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फ़िलिप ने अमृतसर के जलियांवाला बाग़ में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
1999 – परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सी.टी.बी.टी.) अमेरिकी सीनेट में नामंजूर।
2002 – कतर में मिलने के वायदे के साथ 14वें एशियाई खेलों का बुसान में रंगारंग समापन।
2004 – पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ को सेना प्रमुख बनाये रखने वाला विधेयक पारित किया।
2007 – अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने चिकित्सा और कृषि क्षेत्रों में परमाणु प्रौद्योगिकी के प्रयोग के लिए नेपाल को मंजूरी प्रदान की।
2008 – भारतीय रिजर्व बैंक ने म्युचुअल फंड्स की ज़रूरतें पूरी करने के लिए अतिरिक्त 200 अरब रुपये जारी करने की घोषणा की।
2010 – दिल्ली में चल रहे 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन हुआ।
2012 – नाइजीरिया की एक मस्जिद में बंदूकधारियों ने 20 लोगों की हत्या की।
2014- न्यूजीलैंड के क्रिकेटर एवं पूर्व कप्तान जॉन रीड का निधन।

admin

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

1 day ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

2 days ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

2 days ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

2 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

3 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

3 days ago