प्रतीकात्मक तस्वीर
दिल्लीः वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की दो लहरों की मार झेल चुकी भारतीय अर्थव्यवस्था में अब सुधार दिखने लगा है। इसी का नतीजा है कि आईएमएफ (IMF) यानी अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अनुमान लगाया है कि अगले साल तक इंडियन इकोनॉमी में ग्रोथ दुनियाभर में सबसे तेजी से होगी। आईएमएफ ने भारतीय अर्थव्यस्था में 2021 में 9.5 प्रतिशत और 2022 में 8.5 फीसदी से वृद्धि होने का अनुमान लगाया है।
आईएमएफ की मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ ने इस रिपोर्ट के रिलीज होने के बाद कहा कि भारत में वैक्सीनेशन तेजी से हुआ है, जिसकी वजह से अर्थव्यवस्था में तेज रिकवरी में मदद मिली है।
आपको बता दें कि 40 साल बाद पहली बार वित्त वर्ष 2020-21 में देश की आर्थिक ग्रोथ गिरकर निगेटिव 7.3 फीसदी हो गई थी। हालांकि, कोरोना के मामलों में गिरावट के साथ अर्थव्यवस्था ने रफ्तार पकड़ी। इसी वजह से मौजूदा वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में आर्थिक ग्रोथ 20.1 प्रतिशत के रिकॉर्ड पर पहुंच गई। हालांकि, इसकी वजह पिछले साल का कमजोर आधार और कारोबारी गतिविधियों में आई तेजी थी।
आईएमएफ ने 2021 के लिए अमेरिका की अर्थव्यवस्था में ग्रोथ 6 प्रतिशत और अगले साल यानी 2022 में 5.2 फीसदी होने का अनुमान लगाया है। वहीं, चीन की अर्थव्यवस्था 2021 में 8 प्रतिशत और 2022 में 5.6 फीसदी की दर से बढ़ने की संभावना है। आईएमएफ के मुताबिक, ग्लोबल ग्रोथ 2021 में 5.9 प्रतिशत और 2022 में 4.9 फीसदी रहने का अनुमान है।
आपको बता दें कि आरबीआई (RBI) यानी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए जीडीपी (GDP) यानी सकल घरेलू उत्पाद दर 9.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। वहीं वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में आर्थिक विकास दर 17.2 फीसदी की दर से वृद्धि होने की संभावना व्यक्त की है।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…