Aaj ka Rashifal 12 October 2021: आज दिन मंगलवार तथा दिनांक 12 अक्टूबर 2021है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा? किसे मिलेंगी खुशियां और किस राशि वाले को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना?
मेष–आपकी स्थिति सुधार की ओर अग्रसर दिखाई दे रही है। भाग्यवश कुछ काम बनेगा। स्वास्थ्य अभी भी मध्यम बना हुआ है। व्यवसायिक स्थिति पहले से बेहतर है। शुक्र के अष्टम भाव में होने के चलते स्वास्थ्य संबंधी थोड़ी दिक्कत हो सकती है। प्रेम मध्यम, व्यापारिक स्थिति सही है।
वृषभ–आज के दिन आपको अपने जीवनसाथी के और खुद के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम और संतान मध्यम है। व्यवसायिक स्थिति सही चल रही है।
मिथुन–आज के दिन आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रोग-व्याधि से मुक्ति मिलती दिख रही है। बड़ा आनंददायक समय दिख रहा है। जो लोग कुंवारे हैं उनकी शादी तय हो सकती है। प्रेम ठीक-ठाक है। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
कर्क–आज के दिन आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की होगी। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। आपका दबदबा बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार ठीक दिख रहा है।
सिंह–आपके स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी दिखाई दे रही है। प्रेम और संतान अभी मध्यम है। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
कन्या–आज के दिन भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख संपदा में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी है।
तुला–आज के दिन आप घोर पराक्रमी बने रहेंगे। आपका पराक्रम सफलता की ओर ले जाएगा। भाइयों-मित्रों-अपनों का साथ होगा। अच्छी स्थिति दिख रही है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-व्यापारिक स्थिति ठीक है।
वृश्चिक–आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम और संतान भी मध्यम है। पूंजी निवेश से बचें। आर्थिक जोखिम न लें।
धनु–आज के दिन आपके स्वास्थ्य में सुधार, सकारात्मक उर्जा का संचार, प्रेम और व्यापारिक स्थिति पहले से बेहतर दिखाई दे रही है।
मकर–आज के दिन आपका मन परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता को लेकर थोड़ा ज्यादा सोचेंगे आप। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम मध्यम, व्यापार मध्यम है।
कुंभ–आज के दिन आपके आर्थिक मामले सुलझेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम मध्यम है। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
मीन–आज के दिन आपको कोर्ट-कचहरी में विजय, राजनीतिक लाभ, स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और व्यापार की बड़ी अच्छी स्थिति है।
स्पोर्ट्स डेस्कः भारतीय महिला टीम को टी-20 वर्ल्ड कप में अपने मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने…
दिल्लीः आज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है। आज के दिन मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की जाती है। आपको…
दिल्लीः विमानन कंपनी इंडिगो एयरलाइन का नेटवर्क स्लो हो गया है, जिसका बुकिंग सिस्टम और बेवसाइट पर असर पड़ा है।…
दिल्लीः इस समय त्योहारों का सीजन चल रहा है और दुर्गापूजा और दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारों के समय में खाद्य…
दिल्ली: आज दिन शनिवार और शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है। आज के दिन मां चंद्रघण्टा की पूजा की जाती…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…