Subscribe for notification
शिक्षा

आज का इतिहासः इल्म का नूर बनी मलाला यूसुफजई पर आज के ही दिन 2012 में पाकिस्तान में तानिलाबनी हमला हुआ था

दिल्लीः  इल्म का नूर बनी मलाला यूसुफजई पर आज के ही दिन 2012 में पाकिस्तान में तानिलाबनी हमला हुआ था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 09 अक्टूबर को घटित हुईं घटनाओं परः-

1701- येल यूनिवर्सिटी न्यू हेवेन में स्थापित की गई।
1771- व्यापारी जहाज व्होवा मारिया फिनलैंड के तट के पास डूबा।
1806- श्लेज़ की लड़ाई में प्रशियाई सेना को फ्रांसीसी सेना ने पराजित किया।
1874- पहली बार विश्व डाक दिवस  मनाया गया।
1876- स्कॉटिश वैज्ञानिक अलेक्जेंडर ग्राहम बेल और उनके सहयोगी थॉमस वाट्सन ने पहली बार लंबे समय तक टेलीफोन पर बातचीत की।
1877 – सामाजिक कार्यकर्ता, स्वतंत्रतता सेनानी एवं साहित्यकार पंडित गोपा बंधु दास का जन्म।
1930- अमेरिका में पहली महिला पायलट लॉरा इंगल्स अंतरमहाद्वीपीय उड़ान पूरा कर कैलिफोर्निया के ग्लेनडेल में उतरी।
1945- प्रसिद्ध भारतीय सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान का जन्म।
1949- भारतीय प्रादेशिक सेना का गठन।
1946- वर्जीनिया के पीट्सबर्ग में पहले इलेक्ट्रिक कंबल की बिक्री हुई।
1953- ब्रिटिश सरकार ने गुयाना संविधान को निलंबित कर दिया।
1976- इंटरनेशनल डायरेक्ट डायलिंग सेवा की बम्बई और लंदन के बीच शुरु।
1998- पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने इस्लामी शरीयत कानून को देश के सर्वाच्च कानून के रूप में अनुमोदित किया।
2005- यूरोपीय उपग्रह ‘क्रायोसेट’ का प्रक्षेपण विफल हुआ।
2006- गूगल ने यू-ट्यूब के अधिग्रहण की घोषणा की।
2009- अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने लूनर क्रेटर ऑब्जर्वेशन एंड सेंसिंग सेटेलाइट (एलसीआरओएसएस) को प्रक्षेपित किया।
2012 – तालिबान के बंदूकधारियों ने पाकिस्तान में लड़कियों की शिक्षा की हिमायती मलाला यूसुफजई को गोली मारी।

admin

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

6 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

6 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

20 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

20 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

21 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago