Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale
दिल्लीः आज के ही दिन 2011 में दुनियाभर में कंप्यूटर और मोबाइल फोन के क्षेत्र में क्रांति के अग्रदूत माने जाने वाले एप्पल कंपनी के संस्थापक स्टीव जॉब्स का निधन हुआ था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 05 अक्टूबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-
1676 : ब्रिटिश हुकूमत ने ईस्ट इंडिया कंपनी को दो तरह के सिक्के ढालने की इजाजत दी। बम्बई में ढाली गई यह मुद्रा रुपया और पैसा कहलाई।
1805 : लार्ड कार्नवालिस का गाजीपुर में निधन।
1813 : थेम्स की लड़ाई (जो अब कनाडा का ओंटारियो है) में अमेरिका के सैनिकों ने ब्रिटिश सेना को मात दी। ब्रिटिश सेना में तकरीबन 1000 भारतीय सैनिक थे।
1864: कलकत्ता (अब कोलकाता) में आए प्रलंयकारी भूकंप में शहर का बड़ा हिस्सा तबाह। भूकंप में तकरीबन 60 हजार लोगों की मौत हुई।
1868 : प्रसिद्ध असमी लेखक लक्ष्मीनाथ बेजबरूआ का जन्म।
1910: पुर्तगाल में राजशाही सासन को ख़त्म करके पहली बार चुनाव कराये गए।
1915 : बुल्गारिया प्रथम विश्व युद्ध में शामिल हुआ।
1937 : हिन्दी के प्रसिद्ध उपान्सकार दुर्गा प्रसाद खत्री का निधन।
1944 : फ्रांस में महिलाओ को वोट देने का अधिकार मिला।
1948 : तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्क़ाबात में भयंकर भूकम्प से लाखो लोगो की मौत हुई1
1975 : इंग्लैंड के बर्कशायर में केट विंस्लेट का जन्म। कई फिल्मों में महिलाओं के अलहदा किरदारों को अपने अभिनय से अमर बनाने वाली केट को टाइटैनिक में उनकी भूमिका के लिए दुनियाभर में सराहा गया।
1981 : हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार भगवतीचरण वर्मा का निधन।
1988 : ब्राजील की संविधान सभा ने अपना खुद का संविधान तैयार किया।
1989: मीरा साहिब फातिमा बीबी देश की शीर्ष अदालत में पहली महिला न्यायाधीश बनीं।
1991: इंडियन एक्सप्रेस समूह के संस्थापक और देश की पत्रकारिता के स्तंभ माने जाने वाले रामनाथ गोयनका का निधन। उन्हें प्रेस की स्वतंत्रता का मुखर पैरोकार माना जाता है।
1998 : अमेरिका की प्रतिनिधि सभा की न्यायिक समिति ने पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के खिलाफ महाभियोग की सुनवाई की सिफारिश की।
2008 : सेतु समुंद्रम परियोजना के लिए और दूसरी जगहों का परीक्षण शुरू किया।
2011 : भारत में दुनिया का सबसे सस्ता टैबलेट पीसी पेश किया गया।
2011 : एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स का निधन। अमेरिका के इस करिश्माई व्यक्ति ने कंप्यूटर और मोबाइल फोन के बाजार को एक नयी दिशा दी और उनकी कंपनी एक दिन दुनिया की सबसे सफल कंपनी बनी।
2020 : पूर्व केन्द्रीय मंत्री काजी रशीद मसूद का निधन।
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…