स्टॉकहोमः नोबोल पुरस्कार समिति ने भौतिकी के लिए नोबेल पुरस्कर की घोषणा कर दी है। समिति ने वर्ष 2021 के लिए भौतिकी के नोबेल पुरस्कार का तीन वैज्ञानिकों को देने का ऐलान किया है। इन वैज्ञानिकों को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है, उनमें स्यूकुरो मानेबे, क्लाउस हासेलमैन और जियोर्जियो पारिसि शामिल हैं। पिछले साल भी यह सम्मान तीन वैज्ञानिकों को ही मिला था।
स्यूकुरो मानेबे और क्लाउस हासेलमैन को यह सम्मान धरती की जलवायु का फिजिकल मॉडल तैयार करने के लिए मिला है। इस खोज के बाद धरती की जलवायु में होने वाले बदलाव पर सटीकता से नजर रखी जा सकती है और ग्लोबल वॉर्मिंग का अनुमान लगाया जा सकता है। वहीं, जियोर्जियो पारिसि को यह पुरस्कार अणुओं से लेकर ग्रहों तक के फिजिकल सिस्टम में होने वाले तेज बदलाव और विकारों के बीच की गतिविधि को दिखाने के लिए मिला है।
वहीं, गत वर्ष यह सम्मान रोजर पेनरोज, रेइनहार्ड जेनजेल और एंड्रिया गेज को दिया गया था। रोजर पेनरोज को यह पुरस्कार ब्लैक होल फॉर्मेशन से जनरल थिअरी ऑफ रिलेटिविटी को प्रिडिक्ट करने की विधि बताने के लिए दिया गया था। वहीं, रेइनहार्ड जेनजेल और एंड्रिया गेज को हमारी गैलेक्सी के केंद्र में मौजूद विशाल द्रव्यमान के कॉम्पैक्ट ऑब्जेक्ट की खोज करने के लिए दिया गया था।
वर्ष 2019 का भौतिकी के लिए यह पुरस्कार कनाडा में जन्मे कॉस्मॉलजिस्ट जेम्स पीबल्स को बिग बैंग के बाद के वक्त पर थिअरटिकल काम के लिए दिया गया था। उनके साथ स्विस ऐस्ट्रोनॉमर मिचेल मेयर और डीडियर कुएलोज को हमारे सोलर सिस्टम के बाहर के ग्रह की खोज के लिए दिया गया था।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…