Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale
दिल्लीः आज के ही दिन 1977 में भारत के तत्कालीन विदेश मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक को पहली बार हिंदी में संबोधित किया था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 04 अक्टूबर को घटित हुईं घटनाओं परः-
1824- मेक्सिको गणतंत्र देश बना।
1830- नीदरलैंड से अलग होकर बेल्जियम साम्राज्य बना।
1880- लॉस एंजिलिस में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय की स्थापना की गयी।
1931- हिंदी और बांगला की विख्यात पार्श्व गायिका संध्या मुखोपाध्याय का जन्म हुआ।
1956- ब्रिटेन ने आस्ट्रेलिया में परमाणु परीक्षण किया।
1957- सोवियत संघ ने मानव इतिहास का पहला 83.5 किलोग्राम वजनी उपग्रह ‘स्पूतनिक’ सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में पहुंचाया।
1963- क्यूबा और हैती में चक्रवाती तूफान के कारण छह हजार लोग मारे गये।
1966- लेसोथो ने ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1977- भारत के तत्कालीन विदेश मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक को पहली बार हिंदी में संबोधित किया।
1984- टिम मैकार्टनी-स्नैप और ग्रेग मोर्टिमर माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बने।
1985- अमेरिका के मैसाचुसेट्स में फ्री सॉफ्टवेयर फाउंडेशन की स्थापना की गयी।
1986- भारतीय हेलिकॉप्टर निगम की स्थापना हुई।
1996- पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 37 गेंदों में शतक बनाकर इतिहास रचा। उनका यह रिकॉर्ड 19 साल तक कायम रहा, जिसे 18 जनवरी 2015 को दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने केवल 31 गेंदों पर शतक लगाकर तोड़ा।
2012- जर्मनी के रेसिंग ड्राइवर माइकल शूमाकर ने संन्यास की घोषणा की।
2015- भारतीय फिल्म निर्देशक एवं निर्माता इदिदा नागेश्वर राव का निधन हुआ।
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…