Subscribe for notification
शिक्षा

आज का इतिहासः आज के ही दिन 1977 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था

दिल्लीः आज के ही दिन 1977 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 03 अक्टूबर को घटित हुईं घटनाओं परः-

1783- आयरलैंड के वाटरफोर्ड में पहला वाटरफोर्ड क्रिस्टल ग्लास बनाने वाला व्यवसाय शुरू हुआ।
1831- मैसूर पर ब्रिटिश हुकूमत ने कब्जा किया।
1835- जर्मनी के न्यूरेमबर्ग में जे. एस. एस. स्टैडटलेर ने स्टैडटलेर कंपनी (पेंसिल निर्माता) स्थापित की।
1863- अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने अमेरिका में ‘थैंक्स गिविंग डे’ मनाये जाने की घोषणा की।
1866 : इटली और ऑस्ट्रिया के बीच वियना समझौते पर हस्ताक्षर हुए, जिसके आधार पर ऑस्ट्रिया ने वेंनसी राज्य को इटली के हवाले कर दिया।
1901- मोटर साइकिल रेसिंग की शुरुआत जापान में हुई।
1915- नेवादा के प्लेजेंट वैली में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया।
1932- इराक को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता हासिल हुई।
1952- ब्रिटेन ने पहला परमाणु परीक्षण किया, जिसे ‘हरिकेन’ नाम दिया गया।
195- ब्रिटेन के लोगों के लिए चाय के सीमित उपयोग का नियम समाप्त किया गया। बारह वर्षों के बाद ब्रिटेन के लोगों को अपनी मर्जी के मुताबिक जितनी चाहें उतनी चाय पीने का हक मिला।
1970- लेबनान के प्रधान मंत्री रशीद करमी की सरकार ने इस्तीफा दिया।
1975- बंगलादेश के 1971 में पाकिस्तान से अलग होने के बाद पहली बार दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंध स्थापित हुए।
1977- पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
1978- कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहले और दुनिया में दूसरे टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ।
1984- भारत की सबसे लंबी दूरी की ट्रेन हिमसागर एक्सप्रेस कन्याकुमारी से जम्मू तवी के लिए रवाना की गयी।
1989- दलाई लामा को नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया।
1990- पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के 45 वर्षों के बाद एक होने की औपचारिक रुप से घोषणा की गयी।
1995- चीन एवं इंग्लैंड के बीच हांगकांग के सुगम हस्तांतरण पर सहमति बनी।
1999- आण्विक पदार्थों के आवागमन और आण्विक दुर्घटनाओं को रोकने हेतु संयुक्त राष्ट्र, अमेरिका तथा रूस ने संयुक्त संकट केन्द्र की स्थापना की।
2003- पाकिस्तान ने हल्फ-3 मिसाइल का परीक्षण किया।
2010- भारत में 19वां राष्ट्रमंडल खेल शुरू हुआ।
2013- इतालवी द्वीप लात्पेदुसा के पास एक नाव के डूब जाने से करीब 134 लोगों की मौत हुई।
2013- नाइजीरिया के लागोस में एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 13 लोगों की मौत हो गयी।
2018- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार ‘चैम्पियंस ऑफ द अर्थ’ प्रदान किया गया।
2020- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में 10 हजार फुट की ऊंचाई पर निर्मित ‘‘अटल सुरंग’’ का उद्घाटन किया।

Shobha Ojha

Recent Posts

निगम कर्मियों को लेकर आतिशी मार्लेना का बयान महज एक छलावाः बीजेपी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…

6 hours ago

गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना, एक बार देख लीजिए ये तस्वीरें

दुबई: दुबई में खेले गए चैंपियन ट्रॉफी के अहम मुकाबले में भारत ने पाकिस्ता ने छह विकेट से पराजित कर…

6 hours ago

Tesla Cybertruck Video: शानदार साइबरट्रक का काफिला देख दिल खुश हो जाएगी, एलन मस्क ने एक्स पर शेयर किया अपनी फेवरेट कार का वीडियो

अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के सबसे खास प्रोडक्ट साइबरट्रक का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।…

7 hours ago

अमेरिका में ट्रम्प प्रशासन ने यूएसएआईडी के 2000 कर्मियों को निकालने का किया ऐलान, कई लोगों को छुट्टी पर भेजा

वाशिंटनः अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) के 2000 कर्मचारियों को बाहर करने का एलान किया है।…

7 hours ago

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

18 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

18 hours ago