Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1985 में भारत में दहेज निषेध संशोधन अधिनियम लागू हुआ था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 02 अक्टूबर को घटित हुईं घटनाओं परः-

1869- महात्मा गांधी का गुजरात के पोरबंदर में जन्म।
1904 – पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन।
1906- विख्यात चित्रकार राजा रवि वर्मा का निधन।
1929- गांधी जी ने नवजीवन कार्यालय को एक सार्वजनिक न्यास बनाया।
1951- श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जन संघ की स्थापना की।
1952- सामुदायिक विकास कार्यक्रम की शुरूआत।
1955- मद्रास के पेरंबूर में इंटिग्रल कोच फैक्टरी ने रेल का पहला डिब्बा बनाया।
1961- बम्बई (अब मुंबई) में शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की स्थापना।
1968- मेक्सिको सिटी में ओलंपिक खेल शुरू होने से पहले छात्रों के खूनी आंदोलन के दौरान पुलिस के साथ संघर्ष में 25 लोगाें की मौत।
1971- राष्ट्रपति ने बिरला सदन को देश को समर्पित किया।
1985- दहेज निषेध संशोधन अधिनियम लागू।
1988- मंडपम और पंबन को जोड़ने वाले समुद्र के ऊपर बने उस समय के सबसे बड़े सड़क पुल को यातायात के लिए खोला गया।
2000- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चार दिन की यात्रा पर दिल्ली पहुंचे।
2001- 19 देशों के संगठन नाटो ने अफगानिस्तान पर हमले के लिए हरी झंडी दी।
2006 – परमाणु ईंधन आपूर्ति मामले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को समर्थन देने का फैसला किया।
2014- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर में एक राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ की शुरुआत हुई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here