Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal 30 September 2021: आज गुरुवार तथा दिनांक 30  सितंबर 2021 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा? किसे मिलेंगी खुशियां और किस राशि वाले को करना पड़ सकता हैमुश्किलों का सामना ?

मेषः आज के दिन आपके मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। अचानक धन प्राप्ति‍ के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन हो सकता है।

वृषः आज के दिन आप किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। शैक्ष‍िक एवं बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है।

मिथुनः आज के दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर भी रहेगा, परन्तु मन में नकारात्मक सोच से बचें। सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं।

कर्कः आज के दिन आप परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

सिंहः आज के दिन आपका मन परेशान हो सकता है। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। भाइयों के सहयोग से कारोबार को गति मिल सकती है। लाभ के अवसर बढ़ेंगे।

कन्याः आज के दिन आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। व्यर्थ के क्रोध से बचें। पिता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। रुके हुए धन की प्राप्‍त‍ि के योग हैं। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

तुलाः आज के दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं।

वृश्चिकः आज के दिन आपका मन अशान्त रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि भी हो सकती है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी।

धनुः आज के दिन आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

मकरः आज के दिन आशा-निराशा के भाव मन में रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। कारोबार विस्तार में भाई-बहनों का साथ मिलेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे।

कुंभः आज के दिन मानसिक शान्ति‍ रहेगी, लेक‍िन मन में नकारात्‍मक व‍िचारों का प्रभाव रहेगा। आय में कमी एवं खर्च अधिक हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धैर्यशीलता में कमी आएगी।

मीनः आज के दिन आत्मविश्वास में कमी रहेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here