Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1993 में भारत के महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद में भूकंप के कारण 10,000 हज़ार से अधिक लोग मारे गए एवं लाखों बेघर हो गए थे।आइए एक नजर डालते देश और दुनिया में 30 सितंबर को घटित हुई घटनाओं परः-

1681- नीदरलैंड एवं स्वीडन ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1687- औरंगजेब ने हैदराबाद के गोलकुंडा के किले पर क़ब्जा किया।
1898- अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क की स्थापना हुई।
1922- प्रसिद्ध निर्माता-निर्देश ऋषिकेश मुखर्जी का जन्म हुआ।
1929- मनुष्य को ले जाने योग्य पहले रॉकेट ने उड़ान भरी।
1967- अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मौद्रिक प्रणाली में सुधार किया।
1067- पाकिस्तान और यमन संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।
1984- उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया ने 1945 के बाद पहली बार सीमा खोली।
1993- भारत के महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद में भूकंप के कारण 10,000 हज़ार से अधिक लोग मारे गए एवं लाखों बेघर हो गए।
1994- प्रसिद्ध कवयित्री एवं लेखिका समुत्रा कुमारी सिन्हा का निधन हुआ।
2001- कांग्रेस नेता माधवराव सिंधिया का निधन।
2002- पाकिस्तान को कट्टरपंथी मुसलमानों ने एक मंदिर को तोड़ा, चीन ने भारत के साथ स्वेच्छा वार्ता को और सार्थक बनाने की इच्छा व्यक्त की।
2003- विश्वनाथन आनंद ने विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप जीती।
2005- समाचार एजेंसी रायटर ने इराक में अमेरिकी सेना द्वारा पत्रकारों का दमन करने का आरोप लगाया।
2007- परवेज मुशर्रफ़ को दुबारा वर्दी में राष्ट्रपति बनने से रोकने के लिए विपक्ष के 236 सांसदोंं-विधायकोंं ने त्यागपत्र दिया।
2009- प्रख्यात पार्श्व गायक मन्ना डे को 2007 के प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए  चुना गया।
2010- इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने विवादित बाबरी मस्जिद मामले में जमीन को तीन हिस्सों में बांटकर रामलला, निर्मोही अखाड़े और वक्फ बोर्ड को एक-एक हिस्सा देने का फैसला सुनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here