Subscribe for notification
राजनीति

किसानों का भारत बंदः योगेंद्र यादव बोले, भारत बंद को मिल रहा है अभूतपूर्व समर्थन

दिल्लीः स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने  सोमवार को कहा कि आज के भारत बंद को अधिकांश राज्यों से अभूतपूर्व  मिल रहा है। उन्होंने कहा कि किसान जगह -जगह शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।  उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार, केरल, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, राजस्थान तमिलनाडु तथा महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में किसानों का अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। लोग किसान मोर्चे के शांतिपूर्ण  ‘भारत बंद’  आह्वान  का पालन करते हुए देश के विभिन्न क्षेत्रों में जगह- जगह धरने -प्रदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने आंदोलनकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से धरना- प्रदर्शन कर अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने का आह्वान किया है। वहीं विभिन्न राज्यों के किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने  बताया कि उत्तर प्रदेश के मेरठ के भाटीपुरा चौराहा पर शांतिपूर्ण तरीके से किसानों ने चक्का जाम किया। हरियाणा के बहादुरगढ़ (टिकरी बॉर्डर) धरना स्थल और  सोनीपत में  रेल यातायात बाधित किए जाने की सूचना है।     

उधर, पश्चिम बंगाल में वामपंथी दलों के  कार्यकर्ताओं द्वारा कई जगहों सड़क एवं  रेल मार्गों पर प्रदर्शन तथा धरना देकर यातायात बाधित करने की खबरें मिली हैं। पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में हवाई अड्डे के बाहर किसान धरने पर बैठे हैं। पंजाब के गुरूदासपुर में कई स्थानों पर यातायात बाधित करने की सूचना है। यादव ने  नए कृषि कानूनों को जनविरोधी करार देते हुए सरकार से देश हित में  इसे तत्काल वापस लेने की मांग की।  साथ ही, उन्होंने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी होने तक किसानों के आंदोलन जारी रहेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा इस बात पर एकमत हैं।

Shobha Ojha

Recent Posts

Mahakumbh 2025 Live : संगम पर आस्था का सैलाब, महाशिवरात्रि पर अंतिम महास्नान, सीएम योगी कर रहे हैं मॉनिटरिंग

प्रयागराजः आज महाशिवरात्रि है। इसके साथ ही आज प्रयागराज महाकुंभ का आखिरी दिन है। महाशिवरात्रि पर्व स्नान के साथ ही…

3 days ago

महाशिवरात्रिः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने चांदनी चौक के गौरी शंकर में की पूजा अर्चना

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः महाशिवरात्रि के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर पहुंची…

4 days ago

शराब घोटाल केजरीवाल, सिसोदिया की महाभ्रष्ट जुगलबंदी का परिणाम, रिपोर्ट पर जवाब दें केजरीवाल, सिसोदिया और संजय सिंह

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली  बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शराब घोटाले को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व…

4 days ago

CAG रिपोर्ट की दिल्ली विधानसभा में पेश, सीएम रेखा ने सदन में रखी रिपोर्ट, AAP की शराब नीति से 2000 करोड़ रुपये का घाटा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली सरकार ने विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शराब नीति से संबंधित CAG…

4 days ago

अमेरिका ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

दिल्लीः पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़ी 16 कंपनियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें चार भारतीय कंपनियां…

4 days ago

निगम कर्मियों को लेकर आतिशी मार्लेना का बयान महज एक छलावाः बीजेपी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…

5 days ago