Subscribe for notification
ट्रेंड्स

किसानों का भारत बंदः राहुल, राउत और केजरीवाल ने बोला सरकार पर हमला, तोमर बोले, आंदोलन छोड़कर बातचीत का रास्ता अपनाएं किसान

दिल्लीः तीन नए केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। किसानों का भारत बंद आज सुबह छह बजे शुरू हुआ और शाम चार बजे तक चलेगा।

किसानों के भारत बंद का कांग्रेस, आरजेडी , आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी और लेफ्ट पार्टियां समर्थन कर रही हैं। एआईबीओसी (AIBOC)  यानी अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ भी भारत बंद को समर्थन मिला है। वहीं, सरकार ने किसानों से अपील की है कि वे आंदोलन छोड़कर बातचीत का रास्ता अपनाएं। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सरकार किसानों की आपत्तियों पर विचार करने के लिए तैयार है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किसानों के मुद्दे पर मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए ट्वीट किया, “किसानों का अहिंसक सत्याग्रह आज भी अखंड है, लेकिन शोषण-कार सरकार को ये नहीं पसंद है। इसलिए आज भारत बंद है।“ वहीं, कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने कहा कि आज 1 साल हो गया है, जब तीन काले कानूनों के द्वारा देश की किसानी और किसान पर काले बादल ला दिए गए थे। आज हर भारतवासी को भाजपा का जो लक्ष्य है… किसान और किसानी खत्म उसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए, भारत बंद का समर्थन करके।

वहीं किसानों के भारत बंद पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों से हमेशा बातचीत का रास्ता अपनाया है। एमएसपी (MSP) यानी न्यूनत समर्थन मूल्य बढ़ रही है। मंडियां भी फल-फूल रही हैं। जितनी भी आशंकाएं और अफवाहें थीं, उनका समाधान हो गया है। जो लोग हंगामा कर रहे हैं, वे किसानों का नुकसान कर रहे हैं।

उधर, शिवसेना सांसद संजय राउत ने किसानों का समर्थन करते हुए कहा कि किसान 1 साल से आंदोलन कर रहे हैं। यह किसानों का बंद है। देश की जनता पूरी भावनाओं के साथ किसानों के साथ है। उद्योग तो वैसे ही बंद है। बेरोजगारी के कारण लोग वैसे ही घरों में बैठे हैं तो बंद तो चल रहा है। इसलिए किसानों ने भी बंद का ऐलान किया। हम मन से उनके साथ हैं।

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारत बंद के मुद्दे पर कहा, “ये दुख की बात है कि शहीद भगत सिंह जन्मदिवस पर किसानों को भारत बंद का आह्वान करना पड़ रहा है। अगर आजाद भारत में भी किसानों की नहीं सुनी जाएगी तो फिर कहां सुनी जाएगी? मैं केंद्र सरकार से अपील करता हूं कि जल्द से जल्द उनकी मांगे मानें।”

Shobha Ojha

Recent Posts

दिल्ली में 15 साल पुराने वाहनों को 31 मार्च के बाद नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, प्रदूषण कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने लिया अहम फैसला

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली सरकार ने शनिवार को अहम फैसले लिये।…

12 minutes ago

Mahakumbh 2025 Live : संगम पर आस्था का सैलाब, महाशिवरात्रि पर अंतिम महास्नान, सीएम योगी कर रहे हैं मॉनिटरिंग

प्रयागराजः आज महाशिवरात्रि है। इसके साथ ही आज प्रयागराज महाकुंभ का आखिरी दिन है। महाशिवरात्रि पर्व स्नान के साथ ही…

4 days ago

महाशिवरात्रिः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने चांदनी चौक के गौरी शंकर में की पूजा अर्चना

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः महाशिवरात्रि के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर पहुंची…

4 days ago

शराब घोटाल केजरीवाल, सिसोदिया की महाभ्रष्ट जुगलबंदी का परिणाम, रिपोर्ट पर जवाब दें केजरीवाल, सिसोदिया और संजय सिंह

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली  बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शराब घोटाले को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व…

4 days ago

CAG रिपोर्ट की दिल्ली विधानसभा में पेश, सीएम रेखा ने सदन में रखी रिपोर्ट, AAP की शराब नीति से 2000 करोड़ रुपये का घाटा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली सरकार ने विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शराब नीति से संबंधित CAG…

4 days ago

अमेरिका ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

दिल्लीः पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़ी 16 कंपनियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें चार भारतीय कंपनियां…

4 days ago