लखनऊ: एक दिन पहले उत्तर प्रदेश सरकार में शामिल हुए नए मंत्रियों को काम मिल गया है। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को नवनियुक्त मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया। कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए गए जितिन प्रसाद को प्राविधिक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
किसको क्या मिलाः-
कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद- प्राविधिक शिक्षा विभाग
राज्य मंत्री पल्टू राम- सैनिक कल्याण, होमगार्ड, प्रान्तीय रक्षक दल एवं नागरिक सुरक्षा विभाग राज्य मंत्री डॉ. संगीता बलवंत- सहकारिता विभाग
राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति- औद्योगिक विकास विभाग
राज्य मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार- राजस्व विभाग
राज्य मंत्री संजीव कुमार- समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग राज्य मंत्री दिनेश खटीक को जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार शाम ट्वीट कर नव नियुक्त मंत्रियों के विभागों की बंटवारे की जानकारी दी। उन्होंने सभी को बधाई देते हुए ट्वीट किया, “मुझे विश्वास है कि आप सभी के कुशल, अनुभवी एवं कर्मठ नेतृत्व में संबंधित विभाग विकास की नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेंगे। आप सभी के उज्ज्वल कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएं।“
आपको बता दें योगी आदित्यनाथ ने ऐसे समय में अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है, जब राज्य पांच महीने बाद ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस विस्तार से पहले यूपी में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ सहित 23 कैबिनेट मंत्री, नौ स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 21 राज्य मंत्री थे। यूपी विधानसभा में सदस्यों की संख्या 403 है, ऐसे में नियमानुसार 60 मंत्री बनाये जा सकते हैं।
यूपी ने रविवार को हुए मंत्रिमंडल विस्तार में सात नए मंत्री बनाए गए। इनमें से तीन SC/ST समुदाय से आते हैं। यानी नए मंत्रियों में करीब 50 फीसदी प्रतिनिधित्व SC/ST को दिया गया। वहीं तीन ही अन्य पिछड़ा वर्ग के हैं, जबकि जितिन प्रसाद के रूप में एक ब्राह्मण चेहरे को शामिल किया गया है। इस तरह योगी आदित्यनाथ ने हर वर्ग को साधने की कोशिश की है, जो यह बीजेपी के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को बड़ी चोट है। इसके जरिये यह भी संदेश देने की कोशिश की गई है कि बीजेपी किसी एक या दो वर्ग या समुदायों के तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करेगी। उसका विजन व्यापक है और वह इसी को साथ लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…
स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…
दिल्लीः देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा। पिछले साल इसी…
दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…
अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…