Subscribe for notification
धर्म/राशिफल

आज का राशिफलः आज सूर्य की तरह चमकेगी इन राशियों के जातकों की किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल

Aaj ka Rashifal 26 September 2021: आज रविवार और दिनांक 26  सितंबर 2021 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा? किसे मिलेंगी खुशियां और किस राशि वाले को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना?

मेषः आज के दिन आपकी वाणी में मधुरता रहेगी। कला या संगीत में रुचि हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं। किसी सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृषः आज के दिन आपकी स्थिति क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी।

मिथुनः आज के दिन आपका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में यात्रा के योग बन रहे हैं। नौकरी में परिवर्तन के अवसर भी मिल सकते हैं, लेकिन स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। अचानक धन प्राप्‍ति योग बन रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रत‍ि सचेत रहें।

कर्कः आज के दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर परेशानी हो सकती है।

सिंहः आपके लिए सलाह है कि आज के दिन संयत रहें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। पिता के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। किसी प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्‍कारादि के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता हे। आय में वृद्धि होगी।

कन्याः आज कते दिन आपका मन परेशान रह सकता है। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं परिवार में वाद-विवाद से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। आलस्य की अधिकता भी हो सकती है। लंबे समय से चली आ रही परेशानी से राहत म‍िलेगी। धन लाभ के योग भी हैं।

तुलाः आज के दिन आप आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कला या संगीत के प्रति रुझान हो सकता है। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती है।

वृश्चिकः आज के दिन आपकी मनः स्थिति क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। उच्चपद की प्राप्ति‍ हो सकती है। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव भी रहेंगे। वाणी में सौम्‍यता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

धनुः आज के दिन आपका मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है।

मकरः आज के दिन आप आत्मविश्वास भरपूर रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होंगे। कार्यक्षेत्र में कोई महत्‍वपूर्ण ज‍िम्‍मेदारी मिल सकती है। धन की प्राप्‍त‍ि होगी।

कुंभः आज के दिन आपका मन परेशान रहेगा। बातचीत में संयत रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है।

मीनः आज के दिन आपके आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें।  नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जा सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। माता के सहयोग से धन प्राप्‍त‍ि के योग हैं।

admin

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

4 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

4 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

17 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

18 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

18 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago