Subscribe for notification
ट्रेंड्स

विधानसभा चुनाव से पहले योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, जतिन प्रसाद सहित सात लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ, जातिय समीकरण साधने की कोशिश

लखनऊः यूपी में विधानसभा चुनाव से करीब छह महीने पहले योगी सरकार का विस्तार हुआ। यह योगी का दूसरी बार कैबिनेट विस्तार हुआ है। इस विस्तार के तहत कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए जितिन प्रसाद सहित सात नए मंत्रियों ने शपथ ली। शपथग्रहण समारोह के दौरान सबसे पहले जितिन प्रसाद ने शपथ ली। नए मंत्रियों में 3 ओबीसी, दो दलित, एक एसटी और एक ब्राह्मण चेहरा हैं। आज जिन मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ली, वे सभी राज्य मंत्री होंगे।

इन-इन लोगों ने ली मंत्री पद की शपथः-

  1. जितिन प्रसाद (ब्राह्मण)- तीन महीने पहले कांग्रेस से बीजेपी में आए थे। सबसे पहले मंत्री पद की शपथ ली। पहली बार 2004 में अपने गृह क्षेत्र शाहजहांपुर से लोकसभा चुनाव जीते थे।
  2. छत्रपाल गंगवार (कुर्मी) –बहेड़ी से विधायक हैं और कुर्मी समाज से आते हैं।
  3. पलटू राम (दलित)- बलरामपुर से विधायक हैं। 2017 में पहली बार जीते थे।
  4. संगीता बिंद (ओबीसी- पहली बार विधायक चुनी गई हैं। गाजीपुर सदर सीट से विधायक हैं।
  5. संजीव कुमार (अनुसूचित जाति) –सोनभद्र के ओबरा सीट से विधायक हैं। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष हैं।
  6. दिनेश खटीक (एससी)- मेरठ के हस्तिनापुर सीट से विधायक हैं। खटीक (सोनकर) समाज से आते हैं।
  7. धर्मवीर प्रजापति (ओबीसी)- धर्मवीर प्रजापति हाथरस से आते हैं। 2021 में ही विधान परिषद सदस्य बने हैं।

 

आपको बता दें कि राज्यपाल आनंदी बेन पटेल आज ही दोपहर 12:45 बजे गुजरात से लखनऊ राजभवन पहुंचीं। इसके बाद दोपहर 2 बजे एक हाई लेवल मीटिंग हुई। इसमें कैबिनेट विस्तार की अधिकारिक घोषणा की गई।

admin

Recent Posts

कौन बनेगा बीजेपी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम आवास पर हुई बैठक, एक हफ्ते में हो सकता है नड्डा के उत्तराधिकार का फैसला

दिल्लीः बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

1 day ago

कंबल ओढ़ने पर हो जाएंगे मजबूर, बस फॉलो करें ये टिप्स, आपका कुलर देगा AC को टक्कर

दिल्लीः गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में लोग भीषण गर्मी से बचने के लिए उपाय करने लगे…

5 days ago

‘एक सभ्य समाज की क्या है पहचान, जानिये ‘ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के दमदार विचार

दिल्लीः  कल यानी सोमवार 14 अप्रैल को डॉ बीआर आंबेडकर की जयंती है। उनके विचार आज भी लोगों में जोश…

5 days ago

जलियांवाला बाग हत्याकांड की बरसीः बॉलीवुड की इन फिल्मों ने रुपहले पर्दे पर इतिहास के इस दर्दनाक दृश्य को उकेरा

दिल्लीः 13 अप्रैल है और आज का दिन भारतीय इतिहास में एक ऐसे दिन के तौर पर शामिल हो, जिसे…

5 days ago

कोलकाता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद में केंद्रीय बलों की तैनाती का दिया आदेश, वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा में तीन लोगों के मारे जाने की सूचना

कोलकाता: कलकत्ता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद के अशांत क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया है। बीजेपी नेता सुवेंदु…

6 days ago