न्यूयॉर्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका दौरा समाप्त कर भारत के लिए रवाना हो चुके हैं। मोदी शनिवार रात न्यूयॉर्क से भारत के लिए रवाना हो गए हैं। उधर, अमेरिका ने मोदी को 157 कलाकृतियां लौटाई हैं। यह कलाकृतियां कई शताब्दी पुरानी हैं, जिन्हें तस्करी कर अमेरिका ले जाया गया था।
इससे पहले यूएनजीए (UNGA) यानी संयुक्त राष्ट्र महासभा को मोदी ने संबोधित किया। इस इवेंट के लिए PM मोदी आज ही अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी से न्यूयॉर्क पहुंचे थे। यूएनजीए के 76वें समिट में पीएम ने भाषण की शुरुआत नमस्कार साथियों कहकर की।
आपको बता दें कि मोदी 22 सितंबर को सुबह 11 बजे अमेरिका के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस तथा अमेरिका शीर्ष कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों से मुलाकात करने के अलावा जापान तथा ऑस्ट्रिया के प्रधानमंत्री के साथ भी बैठकें की।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…
स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…
दिल्लीः देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा। पिछले साल इसी…
दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…
अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…