Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1726 में ईस्ट इंडिया कंपनी को बम्बई, कलकत्ता और मद्रास में नगर निगम और महापौर अदालतों को बनाने के लिए अधिकृत किया गया था।आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में  24 सितंबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1688 – फ्रांस ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1726 – ईस्ट इंडिया कंपनी को बम्बई, कलकत्ता और मद्रास में नगर निगम और महापौर अदालतों को बनाने के लिए अधिकृत किया गया।
1789 – अमेरिका में अटॉर्नी जनरल का कार्यालय बनाया गया।
1932 – डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के बीच पुणे की यरवडा सेंट्रल जेल में ‘दलितों’ के लिए विधानसभाओं में सीटें सुरक्षित करने को लेकर एक विशेष समझौता हुआ।
1932 – बंगाल की क्रांतिकारी राष्ट्रवादी प्रीतिलता वाडेदार देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाली पहली महिला बनीं।
1948 – होंडा मोटर कंपनी की स्थापना हुई।
1965 – यमन को लेकर सऊदी अरब और मिस्र के बीच समझौता हुआ।
1968 – दक्षिण अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
1971 – ब्रिटेन ने जासूसी के आरोप में 90 रूसी राजनयिकों को निष्कासित किया।
1978 – पूर्व सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1979 – घाना ने संविधान अपनाया।
1990 – पूर्वी जर्मनी ने खुद को वारसा संधि से अलग किया।
1996 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने संयुक्त राष्ट्र में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किये।
2003 – फ्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया।
2005 – आई.ए.ई.ए. ने ईरानी परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे को सुरक्षा परिषद को सौंपने का निर्णय लिया।
2007 – म्‍यांमार की सैन्‍य सरकार के खिलाफ राजधानी यांगून में एक लाख से अधिक लोग सड़कों पर उतरे।
2008 – चीन और नेपाल ने दूरसंचार के क्षेत्र में एक अहम अनुबंध पर हस्‍ताक्षर किए।
2008 – भारतीय क्रिकेटर कपिल देव को थलसेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर ने एक समारोह में प्रादेशिक सेना में लेफ़्टिनेंट कर्नल की मानद पदवी प्रदान की।
2008 – मद्रास उच्च न्यायालय ने राजीव गांधी हत्याकांड में नलिनी और दो अन्य दोषियों की समय पूर्व रिहाई सम्बन्धी याचिका खारिज की।
2009 – देश के पहले चंद्र मिशन चन्द्रयान-1 ने चाँद की सतह पर पानी खोज निकाला।
2013 – पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 7.7 तीव्रता के भूकंप से 515 लोगों की मौत।
2014 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के ‘मंगलयान’ ने मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया।

24 सितंबर को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-

1856- हिन्दी खड़ी बोली और ‘भारतेन्दु युग’ के उन्नायक प्रताप नारायण मिश्र का जन्म हुआ।
1861 – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रवादी आन्दोलन की प्रमुख नेता मैडम भीखाजी कामा का जन्म हुआ।
1940- प्रसिद्ध महिला तैराक आरती साहा का जन्म हुआ।
1950 – पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहिन्दर अमरनाथ का जन्म।

24 सितंबर को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-

1859- सैन्य विद्रोह में सक्रिय रहे नाना साहब उर्फ धुंदु पंत का नेपाल में निधन 1859 में हुआ।
2006- प्रसिद्ध अभिनेत्री भरतनाट्यम नृत्यांगना, नृत्य की महान् रोशनी (नृत्यापेरोली) के नाम से मशहूर पद्मिनी का हुआ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here