Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन भारत में 1929 में बाल विवाह निरोधक विधेयक (शारदा कानून) पारित हुआ था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 23 सितंबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1739– रूस और तुर्की ने बीच बेलग्रेड शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1857 – रूस का जंगी जहाज लेफोर्ट फिनलैंड की खाड़ी में तूफान में घिरकर लापता, 826 लोगों की मौत हुई।
1879 – रिचर्ड रोड्स ने ऑडियोफोन श्रवण यंत्र का आविष्कार किया।
1908–प्रसिद्ध लेखक, कवि एवं निबन्धकार रामधारी सिंह दिनकर का जन्म।
1917–विज्ञान में डाक्टरेट की उपाधि हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला/रसायनशास्त्री असीमा चटर्जी का जन्म।
1929–बाल विवाह निरोधक विधेयक (शारदा कानून) पारित हुआ।
1939 – मनोविज्ञान के प्रणेता सिगमंड फ्रायड 1939 में निधन।
1958 – ब्रिटेन ने क्रिसमस द्वीप पर वायुमंडलीय परमाणु परीक्षण किया।
1965 – भारत और पाकिस्तान के बीच जंग में युद्धिवराम की घोषणा।
1979–सोमालिया के संविधान को राष्ट्रपति ने मंजूरी दी।
1955 – पाकिस्तान ने बगदाद की संधि पर दस्तख्त किये।
1983–प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार सर्वेश्वर दयाल सक्सेना का निधन।
1983 – गल्फ एयर फ्लाइट में बम विस्फोट से 117 लोगों की मौत हुई।
1992–यूगोस्लाविया का संयुक्त राष्ट्र संघ से निष्कासन हुआ।
2002–इंटरनेट ब्राउजर मोजिला फायर फॉक्‍स की लांचिंग हुई।
2009 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत सात उपग्रह कक्षा में स्थापित किये।
2011 – फ्रांसीसी अदालत ने सार्वजनिक स्थान पर बुरका पहनने के मामले में दो मुस्लिम महिलाओं पर क्रमश: 120 और 80 यूरो का जुर्माना लगाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here