Subscribe for notification
धर्म/राशिफल

आज का राशिफलः कौन करेंगा नौकरी में तरक्की और किस राशि के जातक को हो सकती है दिक्कत, जानें अपनी राशि का हाल

Aaj ka Rashifal 22 September 2021: आज दिन बुधवार तथा दिनांक 22 सितंबर 2021 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा? किसे मिलेंगी खुशियां और किस राशि वाले को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना ?

मेष- आज के दिन आपका मन अशान्त रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं। आत्मविश्वास से भरपूर रहें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

मिथुन आज के दिन आप में आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। संगीत के प्रति रुझान हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन अशान्त रहेगा। किसी अज्ञात भय से परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।

कर्क- आज के दिन मानसिक शान्ति‍ रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार का विस्तार हो सकता है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। शैक्षि‍क कार्यों में सफलता के योग हैं।

सिंह– आज के दिन वाणी का प्रभाव बढ़ सकता है। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में परिवर्तन के साथ किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

कन्या- आपके लिए सलाह है कि आज के दिन परिवार में शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। पिता का सहयोग मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। कुटुम्ब-परिवार को किसी बुजुर्ग महिला से धन की प्राप्ति हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा।

तुला- आज के दिन आप में आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार के विस्तार पर निवेश कर सकते हैं।  खर्च अधिक रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।

वृश्चिक- आज के दिन मानसिक तनाव रहेगा। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। माता-पिता का साथ मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। भाइयों से वैचार‍िक मतभेद हो सकते हैं।

धनु– आज के दिन आपका मन परेशान रहेगा। निराशा एवं असन्तोष का भाव  रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।

मकर- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

कुंभ- आज के दिन आपका मन अशान्त रहेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि भी हो सकती है। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के स्रोत बन सकते हैं।

मीन- आज के दिन घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मीठे खान-पान में रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर मन च‍िंत‍ित हो सकता है।

Shobha Ojha

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

5 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

5 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

18 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

19 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

19 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago