Subscribe for notification
शिक्षा

आज का इतिहासः आज के ही दिन 1857 में अंग्रेजों ने अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफ्फर द्वितीय को बंदी बनाया था

दिल्लीः आज के ही दिन 1857 में अंग्रेजों ने अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफ्फर द्वितीय को बंदी बनाया था। आइए एक नजर डालते हैं 21 सितंबर को देश और दुनिया में घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1784- अमेरिका का पहला दैनिक अखबार पेनसिलवेनिया पैकेट एंड जनरल एडवरटाइजर  प्रकाशित हुआ।
1815- किंग विलियम प्रथम ने ब्रुसेल्स में शपथ ली।
1885- नीदरलैंड के लोगों ने मतदान के अधिकार के लिये प्रदर्शन किया।
1857- बहादुर शाह जफर द्वितीय ने अंग्रेजों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1905- अटलांटा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का गठन हुआ।
1928-‘माय विकली रीडर’ मैगजीन की शुरुआत हुई।
1934– एक बड़े तूफान से पश्चिमी होन्शू, जापान में 3000 से अधिक लोग मारे गए थे।
1937–जेआरआर टॉकियन का द हॉबिट प्रकाशित किया गया था।
1938- चक्रवाती तूफान(183 मील प्रति घंटे की रफ्तार) से न्यू इंगलैंड में 700 लोगों की मौत।
1942– बोइंग बी -29 सुपरफोर्ट्रेस ने अपनी पहली उड़ान भरी थी।
1942- नाजियों ने डुनेवट्सी यूक्रेन में 2588 यहूदियों की हत्या की।
1949– पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना को बीजिंग में स्थापित किया गया था।
1964- माल्टा ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1966- मिहिर सेन ने बासफोरस चैनल तैरकर पार किया।
1971: ब्रिटेन की शाही वायु सेना का एक विमान कैम्ब्रिजशर शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिसमें एक पुरुष और दो लड़कों की मौत हो गई.
1984- ब्रुनेई संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
1991- आर्मेनिया को सोवियत संघ से स्वतंत्रता मिली।
1998: अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की के प्रेम प्रकरण से संबंधित वीडियो टेप जारी हुआ था.
1999- मध्य ताइवान में भूकंप से 2400 लोगों की मौत।
2000-भारत और ब्रिटेन के बीच बेहतर संबंधों के लिए लिबरल डेमोक्रेटिक फ्रेंड्स इंडिया सोसायटी की स्थापना हुई।
2005- जूनिचिरो कोईजुमी को दुबारा जापान का प्रधानमंत्री चुना गया।
2013- नैरोबी के वेस्टगेट शापिंग मॉल में आतंकवादी संगठन अल शबाब के हमले में 67 लोगों की मौत।

2020: दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एवरेस्ट के शिखर पर ऑक्सीजन सिलेंडर के बिना 10 बार चढ़ने वाले नेपाल के मशहूर पर्वतारोही अंग रीता शेरपा का निधन।

21 सितंबर को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-

1866- ब्रिटेन के प्रख्यात लेखक व इतिहासकार हर्बर्ट जॉर्ज वेल्ज़ का जन्म हुआ।
1895 हिन्दी में शिष्ट हास्य अन्नपूर्णानन्द का जन्म हुआ।
1926- प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं गायिका नूरजहाँ का जन्म हुआ, जिन्होंने भारतीय और पाकिस्तानी सिनेमा में कार्य किया।
1963- वेस्टइंडीज के दिग्गज तेज गेंदबाज कर्टली एम्ब्रोस का जन्म हुआ।

21 सितंबर को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-

1743- आमेर के राजा सवाई जयसिंह का निधन 1743 में हुआ।
1985- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता अवं सांसद अमरनाथ विद्यालंकार का निधन हुआ।

 

Shobha Ojha

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

8 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

8 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

21 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

22 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

22 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago