Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के दिन 1857 में अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर ने अंग्रेजों के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। आइए एक नजर डालते हैं 20 सितंबर को देश और दुनिया में घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1388 – दिल्ली के सुल्तान फिरोज तुगलक शाह तृतीय का निधन।
1854- क्रीमिया की पहली लड़ाई में ब्रिटेन-फ्रांसीसी गठबंधन ने तत्कालीन सोवियत रूस को पराजित किया।
1856 – भारत के महान संत एवं समाज सुधारक श्री नारायण गुरु का जन्म।
1857 – अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर ने आत्मसमर्पण किया। कैदी बनाकर लाल किले लाए गए।
1878 – मद्रास के अखबार द हिंदू के साप्ताहिक संस्करण का प्रकाशन शुरू। जी. एस. अय्यर इसके संपादक थे।1933 – सामाजिक कार्यकर्ता एनी बेसेंट का निधन।
1942 – भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी कनकलता बरुआ का निधन।
1946- पहला कांस फिल्म समारोह का आयोजन हुआ।
1949 – प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक महेश भट्ट का जन्म।
1970- रूसी प्रोब ने चांद के सतह से कुछ चट्टानें इकट्ठा की।
1983–एप्पल उपग्रह ने पूरी तरह से काम करना बंद कर दिया।
1995–संयुक्त राष्ट्र महासभा का 50वें अधिवेशन की शुरुआत।
1999 : तमिल सिनेमा की स्वप्न सुंदरी के नाम से प्रसिद्ध अभिनेत्री राजकुमारी का निधन। उनकी फिल्म हरिदास 114 सप्ताह तक चेन्नई के सिनेमाघर में चली थी।
2001–अमेरिका ने लगभग 150 लड़ाकू विमान खाड़ी में उतारने का फैसला किया।
2006- ब्रिटेन के रॉयल बॉटैनिक गार्डन्स के वैज्ञानिकों को 200 वर्ष पुराने बीज उगाने में कामयाबी मिली।
2009- मराठी फिल्म ‘हरिशचन्द्राची फैक्ट्री’ आस्कर अवार्ड्स की विदेशी फिल्म कैटिगरी में शामिल हुआ।
2011- अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और तालिबान से वार्ता के लिए गठित सरकारी शांति परिषद के शीर्ष वार्ताकार बुरहानुद्दीन रब्बानी की काबुल में हत्या।
2011- पाकिस्तान में शिया तीर्थयात्रियों के बस पर हमले में 26 लोग मारे गये।
2018 – भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और विश्व चैंपियन भारोत्तोलक मीराबाई चानू को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देने की घोषणा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here