Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1812 में मॉस्को में लगी आग से शहर का 75 फीसदी हिस्सा जलकर खाक हुआ और 12 हजार लोगों की मौत हुई थी। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 18 सितंबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1180 – फिलिप ऑगस्टस फ्रांस के राजा बने।
1769 – बोस्टन, मैसाचुसेट्स के जॉन हैरिस ने पहला स्पाइनेट पियानो बनाया।
1810 – चिली ने स्पेन से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
1812 – मॉस्को में लगी आग से शहर का 75 फीसदी हिस्सा जलकर खाक हुआ और 12 हजार लोगों की मौत हुई।
1821 – मैसाचुसेट्स में एमहर्स्ट कॉलेज स्थापित किया गया।
1842 – पिट्सबर्ग पोस्ट-गैजेट का पहला संस्करण प्रकाशित किया गया।
1851 – न्यूयार्क टाइम्स अखबार ने प्रकाशन शुरू किया।
1906 – हास्‍य रचनाओं के महाकवि काका हाथरसी का जन्‍म।
1919 – हाॅलैंड में महिलाओं को मतदान का अधिकार प्राप्त हुआ।
1922 – हंगरी लीग ऑफ नेशंस में शामिल हुआ।
1926 – अमेरिका के मियामी में चक्रवाती तूफान से 250 लोगों की मौत हुई।
1947 – राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम पारित हुआ।
1950 – बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी का जन्‍म हुआ।
1961 – तत्कालीन सोवियत रूस ने नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।
1967 – नागालैंड ने अंग्रेजी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया।
1986 – पहली बार महिला पायलटों ने बम्बई (अब मुंबई) से गोवा के बीच जेट विमान उड़ाया।
1988 – बर्मा(अब म्यांमार) ने अपना संविधान रद्द किया।
1997 – अमेरिका ने ‘होलोग’ नाम से भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
2003 – ढाका-अगरतला के बीच बस सेवा शुरू हुई।
2008- शोभना भरतिया एचटी मीडिया की अध्यक्ष नियुक्त हुई।
2009- सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कम्पनी एच. सी. एल. के संस्थापक अध्यक्ष शिव नायर को ब्रिटेन के ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट बिजनेस पर्सन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
2016 – जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास स्थित भारतीय सेना के स्थानीय मुख्यालय पर आतंकवादी हमला हुआ, जिसमें कई जवान शहीद हो गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here