Subscribe for notification
ट्रेंड्स

71 के हुए मोदी, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और केंद्रीय गृहमंत्री सहित विभिन्न मंत्रियों और नेताओं ने दी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 71 साल के हो गए। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेकैंया नायडू, बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा , गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई मंत्रियों और नेताओं ने  प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन की बधाई दी है।

राष्ट्रपति कोविंद ने शुक्रवार को अपने  संदेश में कहा,   “भारत के प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं। मेरी शुभेच्‍छा है कि आप स्‍वस्‍थ रहें और दीर्घायु प्राप्‍त कर ‘अहर्निशं सेवामहे’ की अपनी सर्वविदित भावना के साथ राष्‍ट्र सेवा का कार्य करते रहें।”

वहीं उपराष्ट्रपति नायडू ने कहा, “श्री मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! राष्ट्र की सेवा में समर्पित आपके स्वस्थ, सुदीर्घ यशस्वी जीवन की कामना करता हूं।”
उन्होंने कहा “ विगत वर्ष चुनौतीपूर्ण रहा है। इन चुनौतियों में भी अवसर खोज कर राष्ट्र में आत्मनिर्भर की नयी प्रेरणा जगाने, राष्ट्र के सामर्थ्य को नयी ऊर्जा देने में आपके सार्थक  प्रयास सुफल रहे हैं। राष्ट्रनिष्ठ नेतृत्व में नए विश्वास के साथ देश प्रगति के नए क्षितिज की ओर बढ़ रहा है। आपका सतत यही प्रयास रहा है कि राष्ट्र अपने अभीष्ट को प्राप्त करे। राष्ट्र निर्माण के आपके प्रयास सफल हों और आप सदैव सफल और सुखी रहें यही शुभकामनाएं हैं। ”

नड्डा ने मोदी को शुभकामना देते हुए कहा, “समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास के प्रति समर्पित, दूरदर्शी, निर्णायक नेतृत्व और अथक परिश्रम के प्रतीक, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता श्री  मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।मैं आपके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना करता हूँ।”

शाह ने कहा,  “ देश के सर्वप्रिय नेता श्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य तथा सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूँ।” उन्होंने कहा, “श्री मोदी ने न सिर्फ देश को समय से आगे सोचने और परिश्रम की पराकाष्ठा से संकल्प को सिद्ध करने की सोच दी बल्कि उसको चरितार्थ करके भी दिखाया। उनके  रूप में देश को एक ऐसा सशक्त व निर्णायक नेतृत्व मिला है, जिसने दशकों से अपने अधिकारों से वंचित करोड़ों गरीबों को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर न सिर्फ उन्हें समाज में गरिमामयी जीवन दिया बल्कि अपने अथक परिश्रम से विश्वभर को यह दिखाया कि एक प्रजावत्सल नेतृत्व कैसा होता है।”

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, “श्री मोदी  ने सुरक्षा, गरीब-कल्याण, विकास व ऐतिहासिक सुधारों के समांतर समन्वय का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके संकल्प व समर्पण ने देशवासियों में एक नई ऊर्जा व आत्मविश्वास पैदा किया है, जिससे आज देश नित नए कीर्तिमान स्थापित कर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है।” उन्होंने कहा “श्री मोदी  ने सुरक्षा, गरीब-कल्याण, विकास व ऐतिहासिक सुधारों के समांतर समन्वय का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके संकल्प व समर्पण ने देशवासियों में एक नई ऊर्जा व आत्मविश्वास पैदा किया है, जिससे आज देश नित नए कीर्तिमान स्थापित कर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री के जीवन का क्षण-क्षण गरीबों, किसानों तथा वंचितों की सेवा में समर्पित है।”

शाह ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा, “मैं सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूँ कि आप मोदी जी के जन्मदिवस पर भाजपा के सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत सेवा कार्यों में भाग लें। साथ ही भाजपा सरकारों की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।

वहीं रक्षा मंत्री श्री सिंह ने कहा, “ भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। अपने निर्णय लेने की क्षमता, कल्पनाशीलता और दूरदृष्टि के लिए विख्यात मोदीजी ने भारत को एक ‘आत्मनिर्भर भारत’ का स्वरूप देने का जो संकल्प लिया है, वह उनकी दूरदृष्टि और प्रबल इच्छाशक्ति का प्रतीक है।” उन्होंने कहा, “ अपने अब तक के कार्यकाल में प्रधानमंत्री ने विकास और सुशासन के कई नए अध्याय लिखे हैं। भारत को सशक्त, समृद्ध और स्वाभिमानी देश के रूप में विकसित करने का उनका स्वप्न पूरा हो, उनके जन्मदिन पर यही शुभकामना है। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य एवं लम्बी आयु प्रदान करें।”

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,  “अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत की दिव्य संकल्पना को साकार कर रहे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी को जन्मदिन की हृदयतल से बधाई। प्रभु श्री राम की कृपा से आपको दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो। आजीवन माँ भारती की सेवा का परम सौभाग्य आपको प्राप्त होता रहे। ”
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, धर्मेंद्र प्रधान, स्मृति ईरानी, भूपेंद्र यादव और मुख्तार अब्बास नकवी समेत कई मंत्रियों और नेताओं ने भी मोदी को उनके जन्म दिवस पर बधाई दी है।

Shobha Ojha

Recent Posts

राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सख्त हुई सरकार, मीडिया चैनलों के लिए जारी किया परामर्श

दिल्लीः सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने  न्यूज चैनलों को राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की…

2 days ago

कोई अगर बुराई पर उत्तर आए, तो अत्याचार करने वालों को सबक सिखाना हमारा धर्म है, राजा का कर्तव्य प्रजा की रक्षा करना है और उसे अपना कर्तव्य निभाना चाहिएः डॉ. भावत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि हिन्दू संस्कृति…

2 days ago

मोमेंट्स-रिकॉर्ड्सः रोहित टी-20 में 12 हजार रन पूरे किये, काली पट्टी बांधकर उतरे प्लेयर्स

हैदराबादः मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL-18 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 07 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद…

4 days ago

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी की पहली रैली आज, बिहार की धरती से आतंकवादियों और उनके पनाहगार पाकिस्तान को देंगे कड़ा संदेश

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार के दौरे पर रहेंगे। वे दरभंगा और मधुबनी जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी…

4 days ago

Pahalgam Attack: सरकार ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक, 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता रोका, पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द, अटारी बॉर्डर बंद, भारत के फैसलों के मायने

दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने मामले की…

4 days ago