दिल्लीः आज के ही दिन 1959 में भारत की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा दूरदर्शन की शुरुआत दिल्ली में हुई। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 15 सितंबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-
1440- विश्व के सबसे पहले ज्ञात सीरियल किलर में से एक फ्रेंच नाइट गिल्स डे राइस को हिरासत में लिया गया।
1821- मध्य अमेरिकी देश कोस्टारिका, अल सल्वाडोर, ग्वाटेमाला, होंडुरास तथा निकारागुआ को स्वतंत्रता मिली।
1830- लिवरपूल और मैनचेस्टर रेलवे ने दो प्रमुख शहरों को जोड़ने के लिए पहले लोकोमोटिव-हॉल्ट रेलवे को खोला।
1831- दुनिया का सबसे पुराना संचालक स्टीम लोकोमोटिव जॉन बुल पहली बार न्यू जर्सी में कैमडेन और ऑम्ब्रे रेल पर चला।
1846- जंग बहादुर राणा नेपाल की सत्ता पर काबिज हुए।
1851- सेंट जोसेफ विश्वविद्यालय फिलाडेल्फिया में स्थापित किया गया।
1861- भारत के महान वैज्ञानिक एवं अभियंता सर एम. विश्वेश्वरय्या का जन्म हुआ।
1894- जापान ने प्योंगयांग की लड़ाई में चीन को करारी मात दी।
1916- प्रथम विश्व युद्ध के दौरान पहली बार सोम्मे की लड़ाई में टैंक का इस्तेमाल किया गया।
1935- स्वास्तिका ध्वज जर्मनी का आधिकारिक ध्वज बनाया गया।
1935- जर्मन यहूदियों से उनकी नागरिकता छीन ली गयी और उन्हें सार्वजनिक पद और व्यवसायों से अयोग्य ठहरा दिया गया।
1948- स्वतंत्र भारत का पहला ध्वजपोत आईएनएस-दिल्ली बंबई (अब मुंबई) के बंदरगाह पर पहुंचा।
1958- घातक रोग ट्रेकोमा के वायरस की चिकित्सा विज्ञान में पहली बार खोज हुई।
1959- भारत की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा दूरदर्शन की शुरुआत पहली बार दिल्ली में हुई।
1982- लेबनान के निर्वाचित राष्ट्रपति बशीर गेमायेल की पदासीन होने के पूर्व ही बम बिस्फोट में हत्या हुई।
1991- यूरोप के दक्षिण पूर्वी क्षेत्र में स्थित मेसोडोनिया ने यूगोस्वालिया से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1998- गूगल डॉट कॉम डोमेन नेम के रूप में रजिस्टर हुआ।
2004- ब्रिटिश नागरिक गुरिंदर चड्ढा को ‘वुमन ऑफ द ईयर’ सम्मान।
2008- अमेरिका के सबसे बड़े बैंकों में से एक लीमैन ब्रदर्स ने अपने आप को दिवालिया घोषित कर दिया।
2011- अमेरिका ने इंडियन मुजाहिदीन को आतंकवादी संगठन घोषित किया।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…
स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…
दिल्लीः देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा। पिछले साल इसी…
दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…
अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…