Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1959 में भारत की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा दूरदर्शन की शुरुआत दिल्ली में हुई। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 15 सितंबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1440-  विश्व के सबसे पहले ज्ञात सीरियल किलर में से एक फ्रेंच नाइट गिल्स डे राइस को हिरासत में लिया गया।
1821-  मध्य अमेरिकी देश कोस्टारिका, अल सल्वाडोर, ग्वाटेमाला, होंडुरास तथा निकारागुआ को स्वतंत्रता मिली।
1830- लिवरपूल और मैनचेस्टर रेलवे ने दो प्रमुख शहरों को जोड़ने के लिए पहले लोकोमोटिव-हॉल्ट रेलवे को खोला।
1831- दुनिया का सबसे पुराना संचालक स्टीम लोकोमोटिव जॉन बुल पहली बार न्यू जर्सी में कैमडेन और ऑम्ब्रे रेल पर चला।
1846-  जंग बहादुर राणा नेपाल की सत्ता पर काबिज हुए।
1851-  सेंट जोसेफ विश्वविद्यालय फिलाडेल्फिया में स्थापित किया गया।
1861-  भारत के महान वैज्ञानिक एवं अभियंता सर एम. विश्वेश्वरय्या का जन्म हुआ।
1894-  जापान ने प्योंगयांग की लड़ाई में चीन को करारी मात दी।
1916-  प्रथम विश्व युद्ध के दौरान पहली बार सोम्मे की लड़ाई में टैंक का इस्तेमाल किया गया।
1935- स्वास्तिका ध्वज जर्मनी का आधिकारिक ध्वज बनाया गया।
1935- जर्मन यहूदियों से उनकी नागरिकता छीन ली गयी और उन्हें सार्वजनिक पद और व्यवसायों से अयोग्य ठहरा दिया गया।
1948- स्वतंत्र भारत का पहला ध्वजपोत आईएनएस-दिल्ली बंबई (अब मुंबई) के बंदरगाह पर पहुंचा।
1958- घातक रोग ट्रेकोमा के वायरस की चिकित्सा विज्ञान में पहली बार खोज हुई।
1959- भारत की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा दूरदर्शन की शुरुआत पहली बार दिल्ली में हुई।
1982- लेबनान के निर्वाचित राष्ट्रपति बशीर गेमायेल की पदासीन होने के पूर्व ही बम बिस्फोट में हत्या हुई।
1991- यूरोप के दक्षिण पूर्वी क्षेत्र में स्थित मेसोडोनिया ने यूगोस्वालिया से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1998-  गूगल डॉट कॉम डोमेन नेम के रूप में रजिस्टर हुआ।
2004-  ब्रिटिश नागरिक गुरिंदर चड्ढा को ‘वुमन ऑफ द ईयर’ सम्मान।
2008-  अमेरिका के सबसे बड़े बैंकों में से एक लीमैन ब्रदर्स ने अपने आप को दिवालिया घोषित कर दिया।
2011-  अमेरिका ने इंडियन मुजाहिदीन को आतंकवादी संगठन घोषित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here