Aaj ka Rashifal 14 September 2021: आज दिन मंगलवार तथा दिनांक 14 सितंबर 2021 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा? किसे मिलेंगी खुशियां और किस राशि वाले को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना?
मेष-अब आप जोखिम से उबर चुके हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापारिक स्थिति पहले से बेहतर है। भाग्य साथ देगा।
वृषभ-आपके लिए जोखिम भरा समय है। सावधानी बरतें। परेशानी में पड़ सकते हैं। बहुत अच्छा समय नहीं कहा जाएगा। प्रेम की स्थिति ठीक-ठाक है। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
मिथुन-आज के दिन आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अविवाहितों की शादी तय हो सकती है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-व्यापार की अच्छी स्थिति है।
कर्क-आपकी स्थिति पहले स्थिति थोड़ी बेहतर हुई है। स्वास्थ्य थोड़ा डिस्टर्बिंग रहेगा लेकिन कोई बड़ी परेशानी की बात नहीं है। प्रेम की स्थिति सुधार की ओर है। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
सिंह-आपके लिए परामर्श है कि आज के दिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य बढ़िया, प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। व्यापार करीब-करीब ठीक रहेगा।
कन्या-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि संभव है लेकिन गृहकलह के भी शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम पहले से बेहतर, व्यापारिक स्थिति ठीक है।
तुला-आज के दिन पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यापारिक स्थिति अच्छी, स्वास्थ्य की स्थिति बहुत अच्छी है। स्वास्थ्य भी साथ दे रहा है।
वृश्चिक-आज के दिन आपकी स्थिति सही है। बस वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
धनु-आज के दिन सकारात्मक उर्जा का संचार होगा। पहले से बेहतर समय है। स्वास्थ्य में सुधार है। प्रेम और व्यापार की स्थिति भी काफी अच्छी है। जीवन सही दिशा में चल रहा है।
मकर-चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। खर्च को लेकर खासकर थोड़ा आर्थिक दबाव बना रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और व्यापार की स्थिति करीब-करीब ठीक है। व्यापार पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है।
कुंभ-आपके आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। जीवन आनंदित रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत दिख रहा है।
मीन-आज के दिन आपको राजनीतिक लाभ, कोर्ट-कचहरी में विजय, स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम और व्यापार की स्थिति बहुत बढ़िया है।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…