Subscribe for notification
शिक्षा

आज का इतिहासः आज के ही दिन 1966 में भारतीय तैराक मिहिर सेन ने डार्डानेलेस जलडमरूमध्य को तैरकर पार किया था

दिल्लीः आज के ही दिन 1966 में भारतीय तैराक मिहिर सेन ने डार्डानेलेस जलडमरूमध्य को तैरकर पार किया था। आइए एक नजर डालते हैं 12 सितंबर को देश और दुनिया में घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1217 : फ्रांसीसी सम्राट लुइस ने ब्रिटेन के महाराज हेनरी तृतीय से शांति समझौता किया।
1398 : तैमूरी राजवंश के शासक तैमूर लंग सिंधु नदी के तट पर पहुंचा।
1635 : स्वीडन और पोलैंड ने संघर्ष विराम संधि पर हस्ताक्षर किये।
1786 : लॉर्ड कॉर्नवॉलिस भारत का गर्वनर जनरल बना।
1873 : पहला व्यवहारिक टाइपराइटर ग्राहकों को बेचा गया।
1909 : जर्मन रसायशास्त्री​ र्फिट्स हॉफमैन ने सिंथेटिक रबर का पेटेंट हासिल किया।
1922 : पावो नुरमी ने 5000 मीटर दौड़ का विश्व रिकॉर्ड बनाया।
1923 : दक्षिणी रोड्सिया (अब जिम्बाब्वे) पर ब्रिटेन ने कब्जा किया।
1928 : फ्लोरिडा में भीषण तूफान से 6000 लोगों की मौत हुई।
1931 : महात्मा गांधी गोल मेज सम्मेलन में शामिल होने के लिए लंदन पहुंचे।
1938 : एडॉल्फ हिटलर ने चेकोस्लोवाकिया के सुडेनलैंड क्षेत्र के जर्मनों के लिए स्वायत्तता और आत्मनिर्भरता की मांग की थी।
1940 : फ्रांस के लास्कॉक्स में गुफा चित्रों की खोज की गई थी।
1940 : न्यू जर्सी के केनविल में हरक्यूलिस पाउडर कंपनी प्लांट में हुए एक विस्फोट 51 लोग मारे गए और 200 से ज्यादा घायल हो गए थे।
1944 : अमेरिकी सेना ने पहली बार जर्मनी में प्रवेश किया।
1948 : पाकिस्तान के नेता मोहम्मद अली जिन्ना के निधन के एक दिन बाद भारतीय सेना ने हैदराबाद राज्य के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया।
1959 : तत्कालीन सोवियत संघ ने चंद्रमा पर एक बड़ा रॉकेट लुनिक-II लॉन्च किया था।
1966 : भारतीय तैराक मिहिर सेन ने डार्डानेलेस जलडमरूमध्य को तैरकर पार किया।
1968 : अल्बानिया ने खुद को वारसा संधि से अलग करने की घोषणा की।
1974 : इथियोपिया के सम्राट हैइल सेलासी, रास्तफारी आंदोलन के ‘मसीहा’ को, डर्ग द्वारा सैन्य विद्रोह के बाद, 58 साल के शासनकाल के समाप्त होने के बाद हटा दिया गया था।
1977 : दक्षिण अफ़्रीकी विरोधी नस्लवादी कार्यकर्ता स्टीव बिको की पुलिस हिरासत में मौत।
1987 : इथियोपिया ने अपना संविधान अपनाया।
1990 : पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी को एकीकृत करने के लिए अमेरिका, इंग्लैण्ड, फ्रांस, सोवियत संघ, पूर्व और पश्चिम जर्मनी ने समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1991 : अंतरिक्ष शटल एसटीएस 48 (डिस्कवरी 14) का प्रक्षेपण।
1997 : 43.5 करोड़ मील लम्बी यात्रा के उपरांत ‘मार्स ग्लोबल सर्वेयर’ यान मंगल की कक्षा में पहुंचा।
2000 : न्यूयाॅर्क में अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन प्रारंभ हुआ।
2007 : रूस ने नॉन न्‍यूक्‍लियर वैक्‍यूम बम (इको फ़्रेंडली बम) का परीक्षण किया।
2009 : भारतीय महिला टीम विश्व शतरंज चैम्पियनशिप के आख़िरी दौर में अमेरिका को 3-1 से हराकर सातवें स्थान पर रहीं।
2010 : लेडी गागा और एमिनेम ने 27वां एमटीवी वीडियो संगीत पुरस्कार जीता।
2012 : एप्पल ने आईफोन-5 और आईओएस-6 जारी किया।
2015 : ब्रिटेन में जेरेमी कॉर्बिन लेबर पार्टी के नेता चुने गए।

admin

Recent Posts

राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सख्त हुई सरकार, मीडिया चैनलों के लिए जारी किया परामर्श

दिल्लीः सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने  न्यूज चैनलों को राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की…

5 hours ago

कोई अगर बुराई पर उत्तर आए, तो अत्याचार करने वालों को सबक सिखाना हमारा धर्म है, राजा का कर्तव्य प्रजा की रक्षा करना है और उसे अपना कर्तव्य निभाना चाहिएः डॉ. भावत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि हिन्दू संस्कृति…

6 hours ago

मोमेंट्स-रिकॉर्ड्सः रोहित टी-20 में 12 हजार रन पूरे किये, काली पट्टी बांधकर उतरे प्लेयर्स

हैदराबादः मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL-18 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 07 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद…

3 days ago

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी की पहली रैली आज, बिहार की धरती से आतंकवादियों और उनके पनाहगार पाकिस्तान को देंगे कड़ा संदेश

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार के दौरे पर रहेंगे। वे दरभंगा और मधुबनी जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी…

3 days ago

Pahalgam Attack: सरकार ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक, 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता रोका, पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द, अटारी बॉर्डर बंद, भारत के फैसलों के मायने

दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने मामले की…

3 days ago