Aaj ka Rashifal 12 September 2021: आज दिन रविवार तथा दिनांक 12 सितंबर 2021 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा? किसे मिलेंगी खुशियां और किस राशि वाले को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना?
मेष–आज के दिन आपके लिए थोड़ी विपरीत परिस्थिति रहेगी। कोई रिस्क न लें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
वृषभ–आज के दिन थोड़ा खट्टा-मीठा अनुभव रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से कोई नई शुरुआत न करें। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक रहेगा। प्रेम और व्यापार की स्थिति भी करीब-करीब ठीक रहेगी।
मिथुन–आज के दिन आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। प्रेम और व्यापार की स्थिति पहले से काफी बेहतर है।
कर्क–आज के दिन आपका मन अनायास परेशान रहेगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। संतान पक्ष से कोई अच्छी स्थिति नहीं दिख रही है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और व्यापार की स्थिति भी मध्यम दिख रही है।
सिंह–आज के दिन भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में समस्या हो सकती है। भौतिक सुख-संपदा में थोड़ी सी परेशानी दिख रही है। आपका स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। प्रेम और व्यापार मध्यम रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या–आज के दिन आपका पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। नाक-कान-गला की समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी है।
तुला–आपके लिए परामर्श है कि पूंजी निवेश अभी न करें। कुटुम्बीजनों से कुछ परेशानी का अनुभव करेंगे आप। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और व्यापार करीब-करीब ठीक रहेगा।
वृश्चिक–आज के दिन सार्थक और निरर्थक दोनों तरह की उर्जा आपके अंदर रहेगी। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। प्रेम मध्यम रहेगा। व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी।
धनु–आपके लिए चिंताकारी स्थिति का सृजन होता हुआ दिखाई दे रहा है। खर्चों को लेकर मन परेशान रहेगा। कुछ अज्ञात भय को लेकर भी मन परेशान हो सकता है। तबीयत थोड़ी मध्यम रहेगी। प्रेम, व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी।
मकर–आज के दिन आपके आर्थिक मामले सुलझेंगे। तनाव के साथ रुपए-पैसे मिलेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी है।
कुंभ–आज के दिन आपको शासन-सत्ता पक्ष का प्रयास के साथ लाभ मिलेगा। परिश्रम अधिक करेंगे व्यापार में तो लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी है।
मीन–आज के दिन आपका भाग्य साथ देगा लेकिन अपमानित होने का भय रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम मध्यम, व्यापार करीब-करीब ठीक रहेगा।
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…