Aaj ka Rashifal 11 September 2021: आज दिन शनिवार तथा दिनांक 11 सितंबर 2021 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा? किसे मिलेंगी खुशियां और किस राशि वाले को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना?
मेष–आज के दिन आपको जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करते दिख रहे हैं। नौकरी वाले को भी लाभ है। व्यवसाय वाले को भी लाभ है। अविवाहितों के शादी के रिश्ते तय हो सकते हैं। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। व्यापारिक स्थिति अच्छी है।
वृषभ–आज के दिन आप शत्रुओं को दबाकर रखेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा डिस्टर्बिंग है। प्रेम और व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है।
मिथुन–आज के दिन आपका मन चंचल रहेगा। भावनाओं में पूरी तरह से लिप्त रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक-ठाक है। चोट न लगे, मांसपेशियों की समस्या न हो, ध्यान रखें। प्रेम अच्छा है। मन पर कंट्रोल करें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। व्यापारिक स्थिति अच्छी है।
कर्क–आज के दिन आपको घरेलू सुख भरपूर मिलेगा आपको। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम की स्थिति थोड़ी खट्टी-मीठी बनी रहेगी। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
सिंह– आप जो काम शुरू करना चाहते हैं, उसे कार्यरूप दें। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम चल रही है। व्यापारिक स्थिति अच्छी है।
कन्या–स्वास्थ्य अच्छा, बढ़िया है। प्रेम की स्थिति अच्छी है। व्यापार रुक-रुक कर चलता रहेगा।
तुला–आज के दिन आप सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। बहुत शुभ समय है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है।
वृश्चिक–आज के दिन आप पर मानसिक दबाव बना रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक रहेगा।
धनु–आज के दिन आपके आर्थिक मामले सुलझेंगे। ससुराल पक्ष से कुछ गिफ्ट या रुपए-पैसे का लाभ संभव है। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी है।
मकर–आपके लिए स्थिति अच्छी कही जाएगी। भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यवसायिक, राजनीतिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत है। बहुत बढ़िया है।
कुंभ–आज के दिन आपके आर्थिक मामले सुलझेंगे। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापारिक स्थिति अच्छी है।
मीन–आपके लिए अभी जोखिम भरा समय है। धैर्य से काम लें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम भी मध्यम है। व्यापार रुक-रुक कर काम चलता रहेगा।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…