दिल्लीः दिनभर एक्टिव रहना मौजूदा समय की मांग है, लेकिन भागदौड़ भरी इस जिंदगी में रफ्तार सही बनी रहे इसके लिए आपको ऐसे तरीके जरूर आजमाने चाहिए जो आपको दिनभर ऊर्जावान बनाए रखे। इसके तरीके आपको डाइटिशियन्स के जरिए प्राप्त हो जाएंगे। देश की जानमानी डाइटिशियन मानसी पडेचिया ने आपको दिनभर ऊर्जावान बनाए रखने के लिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने सब्जियों के जूस के बारे में जानकारी दी है। मानसी इस जूस को सुबह के समय पीने की सलाह दे रही हैं।
आम तौर पर लोग दिन की शुरुआत चाय या कॉफी से करते हैं, लेकिन हम आपको सलाह देंगे कि आप अपने दिन की शुरुआत मानसी के बताए इस ग्रीन जूस से करें और खुद को चुस्त एवं दुरुस्त रखें। तो चलिए बनाते हैं कि कैसे बनता है यह जूस।
सामग्री
बनाने की विधि:-
जूस बनाने के लिए आपको ऊपर बताए गए सभी सामग्रियों को लेना है और इन्हें एक ब्लेंडर जार में डाल देना है। अब जब तक यह पूरी तरह लिक्विड में ना बदल जाए तब तक ब्लेंडर को चलने देना है। इस जूस को साथ के साथ ही पीना फायदेमंद रहेगा।
ग्रीन जूस के फायदे
डाइटिशियन मानसी के अनुसार ग्रीन जूस के कई फायदे हैं जो सेहत पर देखने को मिल सकते हैं। इसके फायदे निम्नलिखित प्रकार हैः-
खून को साफ कर विषाक्त पदार्थों को बाहर करता हैः-
ग्रीन जूस के सेवन से आपका रक्त साफ हो जाता है। यह जूस लीवर को डिटॉक्सिफाई करता है और रेड ब्लड सेल्स का भी निर्माण करता है। ग्रीन जूस के जरिए शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद मिलती है। साथ ही यह लिवर से भी पित्त और फैट को कम करता है। जिसकी वजह से हृदय भी स्वस्थ रहता है।
बढ़ाए आंखों की रोशनीः-
यह आखों की रोशनी के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ग्रीन जूस के अंदर बहुत से विटामिन और मिनरल्स होते हैं। यह आपकी आंखों की रोशनी तो अच्छी करते ही हैं। साथ ही आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बेहतर करता है।
पित्त दोष दूर करेः-
ग्रीन जूस आपके पित्त को भी मजबूत करता है। आपको बता दें कि पित्त के मजबूत होने से वजन घटाना बेहद आसान हो जाता है। साथ ही यह शरीर को शुद्ध करता है और वेस्ट मटेरियल को बाहर निकालता है।
स्पोर्ट्स डेस्कः टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार…
दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…