Aaj ka Rashifal 10 September 2021: आज दिन शुक्रवार तथा दिनांक 10 सितंबर 2021 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे मिलेंगी खुशियां और किस राशि वाले को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना?
मेष –आज के दिन आपका स्वास्थ्य मध्यम दिखाई दे रहा है। व्यवसायिक और प्रेम के दृष्टिकोण से अद्भुत समय है। अविवाहित की शादी तय हो सकती है। किसी वैवाहिक परेशानी में चल रहे हैं उसमें समझौता होने की सम्भावना है।
वृषभ – आज के दिन आपका शत्रु पक्ष स्वयं नतमस्तक हो जाएगा। स्वास्थ्य थोड़ा डिस्टर्बिंग रहेगा लेकिन कोई बड़ी बात नहीं है। प्रेम की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
मिथुन – आज के दिन भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का योग बन रहा है। विद्यार्थियों के लिए, खासकर जो इंटरटेनमेंट की फील्ड में हैं उनके लिए बहुत अच्छा समय है। लेखकों, कवियों के लिए अच्छा समय है। मानसिक चंचलता पर काबू रखिएगा। प्रेम में भावुक होकर तू-तू, मैं-मैं न हो इसका ध्यान रखें।
कर्क – आज के दिन भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। घरेलू सुख का पूरा उपभोग करेंगे। स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर, प्रेम और स्वास्थ्य की स्थिति काफी अच्छी दिख रही है।
सिंह –आज के दिन आपका पराक्रम रंग लाएगा। भाई-बहन-मित्रों का सहयोग होगा। जीवनसाथी का सहयोग होगा। तरक्की करते दिख रहे हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान पक्ष अभी भी मध्यम बना हुआ है।
कन्या – आज के दिन आपके पास धनागमन होगा। लिक्विड फंड में बढ़ोत्तरी हो रही है। स्वास्थ्य बेहतर चल रहा है। प्रेम और व्यापार की स्थिति भी काफी अच्छी है।
तुला – आज के दिन दिन आपका सौन्दर्य, आकर्षण बढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है। समाज में सराहे जा रहे हैं। कद बढ़ रहा है। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्धता है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत है।
वृश्चिक – आज के दिन जीवनसाथी से थोड़ी दूरी दिख रही है। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। स्वास्थ्य मध्मय है। प्रेम और व्यापार भी थोड़ा मध्यम चल रहा है। एक-दो दिन की बात है।
धनु – आज के दिन आपके आर्थिक मामले सुलझ रहे हैं। यात्रा में लाभ, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम-व्यापार, धन-दौलत सब बहुत बढ़िया दिख रहा है।
मकर – आज के दिन आपकी व्यवसायिक स्थिति सुदृढ़ होती दिख रही है। स्वास्थ्य थोड़ा सा प्रभावित दिख रहा है लेकिन कोर्ट-कचहरी, व्यवसाय-व्यापार सब कुछ अच्छा दिख रहा है। प्रेम की स्थिति भी बहुत अच्छी है।
कुंभ – आप जोखिम से उबर चुके हैं। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। भाग्य साथ देगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। स्वास्थ्य बहुत बढ़िया है। प्रेम, संतान मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा है।
मीन –आपके लिए परामर्श है कि आज के दिन सावधानी बरतें। परिस्थितियां अचानक प्रतिकूल हो सकती है।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…