Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale
दिल्लीः आज के ही दिन 1933 में शोख तथा सुरीली आज की मलिका आशा भोंसले का जन्म हुआ हुआ था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 08 सितंबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-
1320: गाजी मलिक (गयासुद्दीन तुगलक) दिल्ली का सुल्तान बना।
1331: स्टीफन उरोस चतुर्थ ने खुद को सर्बिया का राजा घोषित किया।
1553: ब्रिटेन के लिचफिल्ड शहर की स्थापना की गई।
1563: मैक्सीमिलियन को हंगरी का राजा चुना गया।
1727: इंग्लैंड के कैम्ब्रिजशायर में बर्ववेल गांव में एक कठपुतली शो के दौरान आग लगने से 78 लोगों मारे गये जिनमें कई बच्चे शामिल थे।
1760 : फ्रांसीसी सेना ने मॉन्ट्रियल को जनरल जेफरी एमहर्स्ट के सामने समर्पित कर दिया।
1831: विलियम चतुर्थ को ग्रेट ब्रिटेन के राजा का ताज पहनाया गया।
1860 मिशिगन झील पर पैडल स्टीमर ‘लेडी एल्गिन’ के दुर्घटनाग्रस्त होने से लगभग 300 लोग डूबे।
1900 अमेरिका के टेक्सास शहर के गैलवेस्टोन में चक्रवाती तूफान से 6000 लोगों की मौत हुई।
1926: भारत के मशहूर गीतकार, संगीतकार एवं गायक भूपेन हजारिका का जन्म।
1933: हिन्दी फ़िल्मों की मशहूर पार्श्वगायिका आशा भोंसले का जन्म हुआ।
1946: बुल्गारिया ने राजशाही का अंत किया।
1951: जापान ने 48 देशों के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1960 : देश के जाने माने राजनीतिज्ञ एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पति फिरोज गांधी का निधन हुआ।
1962 : चीन ने भारत की पूर्वी सीमा में घुसपैठ किया।
1965 : भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ दो अतिरिक्त मोर्चें खोले।
1966 : संयुक्त राष्ट्र के शिक्षा एवं सांस्कृतिक विभाग यूनेस्को ने पहली बार विश्व साक्षरता दिवस मनाया।
1991: मैसिडोनिया गणराज्य स्वतंत्र हुआ।
1998: 2001 में निर्धारित 13वें गुट निरपेक्ष आंदोलन की मेजबानी बंगलादेश को सौंपी गयी।
2000: संयुक्त राष्ट्र का मिलेनियम घोषणापत्र न्यूयॉर्क में बनाया गया।
2006: महाराष्ट्र के मालेगांव में सिलसिलेवार बम धमाकों में करीब 37 लोगों की मौत हुई थी और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए।
2008: अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स ने भारतीय अरबपति लक्ष्मी मित्तल को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट’ अवार्ड से सम्मानित करने की घोषणा की।
2009: भारत ने विमान वाहक पोत एडमिरल गोर्शकोव को नए कलपुर्जे लगाकर तैयार करने के लिए रूस को 10 करोड़ 20 लाख डालर दिये।
2013: पाकिस्तान के क्वेटा में आत्मघाती हमले में 28 लोग मारे गये।
हैदराबादः मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL-18 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 07 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद…
पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार के दौरे पर रहेंगे। वे दरभंगा और मधुबनी जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी…
दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने मामले की…
श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई और 20 से…
दिल्लीः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह डॉ. मोहन भागवत ने कहा है कि कार्यालय केवल एक भवन नहीं,…
दिल्लीः गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। भीषण गर्मी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। ऐसे में…