Subscribe for notification
शिक्षा

आज का इतिहासः आज के ही दिन 1888 में भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था, जिनकी याद में आज के दिन को शिक्षक दिवस के तौर पर मनाया जाता है

दिल्लीः आज के ही दिन 1888 में भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था, जिनकी याद में आज के दिन को शिक्षक दिवस के तौर पर मनाया जाता है। आइएक एक नजर डालते हैं 05 सितंबर को घटित हुई महत्वपूर्ण घटनाओँ परः-

1666 इंग्लैंड के शहर लंदन में लगी भीषण आग में 13,200 घर क्षतिग्रस्त हो गये।
1836 मशहूर अमेरिकी राजनीतिज्ञ सैम ह्यूस्टन टेक्सास गणराज्य के नए राष्ट्रपति नियुक्त किए गए।
1839 चीन और ब्रिटेन के बीच प्रथम अफीम युद्ध की शुरुआत हुई।
1882 पहला अमेरिका श्रम दिवस परेड न्यूयॉर्क शहर में आयोजित किया गया।
1885 अमेरिका के इंडियाना स्थित फोर्ट वेयन में पहली बार गैसोलीन पंप की स्थापना की गई।
1887 इंग्लैंड के थिएटर रॉयल एक्सेटर में आग लगने से 186 लोगों की मौत।
1888 भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म तमिलनाडु के छोटे से गांव तिरुमनी में ब्राह्मण परिवार में हुआ।
1914 विश्व के पांच देशों ब्रिटेन, फ्रांस, बेल्जियम और रूस ने लंदन संधि पर हस्ताक्षर किये थे।
1920 मेक्सिको में राष्ट्रपति चुनाव आरम्भ हुआ।
1948 रॉबर्ट सुमन फ्रांस के प्रधानमंत्री बने।
1960 मुहम्मद अली के नाम से मशहूर अमेरिकी बॉक्सर कैसियस क्ले ने ओलंपिक में लाइट हेवीवेट का स्वर्ण पदक जीता।
1962 भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म। पूरे भारत में प्रतिवर्ष पांच सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।
1969 पहली स्वचालित टेलर मशीन अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के रॉकविल केंद्र में स्थापित की गई।
1991 दक्षिण अफ्रीका के प्रथम अश्वेत भूतपूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए।
1997 मिशनरी ऑफ चैरिटी की संस्थापक और नोबेल पुरस्कार विजेता मदर टेरेसा का कोलकाता में निधन।
2002 : अफग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई घातक हमले में बाल-बाल बचे।
2005 मंडला एयरलाइंस का विमान 091 इंडोनेशिया में सुमात्रा के एक आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार 104 लोगों के अलावा आवासीय क्षेत्र के 39 लोगों की मौत हो गई।
2009 : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने दस कम्पनियों पर शेयर बाज़ार में क़ारोबार करने पर प्रतिबंध लगाया।
2011 : भारतीय बैंक संघ और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम द्वारा तैयार एटीएम के जरिए चेक निर्गम (क्लियर) करने की तकनीकी प्रणाली को अंतिम रूप दिया गया।
2014 : विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अनुमान के मुताबिक, गिनी, लाइबेरिया, नाइजीरिया, सेनेगल और सिएरा लियोन में इबोला वायरस से संक्रमित 3500 लोगों में से 1900 लोगों की मौत।

Shobha Ojha

Recent Posts

राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सख्त हुई सरकार, मीडिया चैनलों के लिए जारी किया परामर्श

दिल्लीः सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने  न्यूज चैनलों को राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की…

2 days ago

कोई अगर बुराई पर उत्तर आए, तो अत्याचार करने वालों को सबक सिखाना हमारा धर्म है, राजा का कर्तव्य प्रजा की रक्षा करना है और उसे अपना कर्तव्य निभाना चाहिएः डॉ. भावत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि हिन्दू संस्कृति…

2 days ago

मोमेंट्स-रिकॉर्ड्सः रोहित टी-20 में 12 हजार रन पूरे किये, काली पट्टी बांधकर उतरे प्लेयर्स

हैदराबादः मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL-18 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 07 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद…

5 days ago

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी की पहली रैली आज, बिहार की धरती से आतंकवादियों और उनके पनाहगार पाकिस्तान को देंगे कड़ा संदेश

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार के दौरे पर रहेंगे। वे दरभंगा और मधुबनी जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी…

5 days ago

Pahalgam Attack: सरकार ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक, 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता रोका, पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द, अटारी बॉर्डर बंद, भारत के फैसलों के मायने

दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने मामले की…

5 days ago