दिल्ली: यदि आप सस्ती और दमदार फेमिली कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो रेनो क्विड आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकती है। रेनो इंडिया ने हाल ही में Renault Kwid हैचबैक का 2021 मॉडल भारत में लॉन्च किया है। कंपनी ने इसमें कई नए फीचर्स शामिल किए हैं। बात अगर इस कार की सबसे बड़े अपडेट की करें तो, कंपनी ने इसमें कई बदलाव किए हैं।
इसके सभी वैरिएंट्स में अतिरिक्त डुअल एयरबैग्स बतौर स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें ड्राइवर साइड पाइरोटेक और प्रीटेंशनर दिए गए हैं। अब हम आपको इसके सभी स्पेंसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि आपके बजट में यह कार कितनी बेहतर है।
बैठने की क्षमताः रेनो क्विड हैचबैक एक 5 सीटर कार है। इसमें 2 लोग और पीछे 3 लोग बैठ सकते हैं।
फ्यूल टैंकः रेनो क्विड हैचबैक में 28 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया है।
इंजनः रेनो क्विड भारतीय बाजार में दो इंजन के साथ लॉन्च हुई है। इनमें 0.8-लीटर और 1.0-लीटर इंजन शामिल हैं। आपको बता दें कि क्विड 2020 वाले मॉडल में भी यही इंजन मिलते हैं।
परफॉर्मेंस
799 सीसी, 3 सिलिंडर, 12 वाल्व इंजन | 999 सीसी, 3 सिलिंडर, 12 वाल्व इंजन | |
मैक्सिमम पावर | 5600 आरपीएम पर 54 PS की पावर | 5500 आरपीएम पर 68 PS की पावर |
पीक टॉर्क | 4250 आरपीएम पर 72 Nm का टॉर्क | 4250 आरपीएम पर 91 Nm का टॉर्क |
ट्रांसमिशनः-
लंबाई | चौड़ाई | ऊंचाई | व्हीलबेस | ग्राउंड क्लीयरेंस |
3,731 मिलीमीटर | 1,579 मिलीमीटर | 1,474/1,490 मिलीमीटर | 2,422 मिलीमीटर | 184 मिलीमीटर |
ब्रेकिंगः-
रेना क्विड के फ्रंट में डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है।
सस्पेंशन
फ्रंट सस्पेंशन | रियर सस्पेंशन |
इसमें लोअर ट्रांसवर्स लिंक के साथ MacPherson strut दिया गया है | इसमें क्वाइल स्प्रिंग के साथ ट्विस्ट बीम सस्पेंशन दिया है। |
कीमतः रेनो क्विड के 0.8 लीटर स्टैंडर्ड वेरिएंट की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 4.06 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 5.51 लाख रुपये तक जाती है।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…