Aaj ka Rashifal 02 September 2021: आज गुरुवार तथा दिनांक 02 सितंबर 2021 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा? किसे मिलेंगी खुशियां और किस राशि वाले को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना?
मेष राशि- आज के दिन आपका मन परेशान रहेगा। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। फिर भी तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।
वृष राशि– आज आप आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कला या संगीत के प्रति रुझान हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं।
मिथुन राशि– आज के दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। खर्च अधिक रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी अज्ञातभय से परेशान हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
कर्क राशि– आज के दिन आपके मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। जीवनसाथी का साथ मिल सकता है। क्रोध की अधिकता हो सकती है,परन्तु वाणी में सौम्यता भी रहेगी।
सिंह राशि– क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। वाणी के प्रभाव से रुका हुआ कार्य पूर्ण रहेगा। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं।
कन्या राशि– मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। धैर्यशीलता में कमी आएगी। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में इच्छाविरूद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। क्रोध से बचें।
तुला राशि– आज के दिन धैर्यशीलता में कमी रहेगी। बातचीत में संयम बरतें। किसी सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगें। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।
वृश्चिक राशि– मन परेशान हो सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। उपहार में वस्त्र प्राप्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं।
धनु राशि– लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय में के साधन बन सकते हैं। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क हो सकते हैं। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। परिवार की समस्याएं अभी परेशान कर सकती हैं। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयों आ सकती हैं।
मकर राशि– आज के दिन आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में हो सकते हैं। परिवार की समस्याओं के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।
कुंभ राशि– आज के दिन मन परेशान रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति हो सकती है। मीठे खानपान में रुचि रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुखद समाचार मिलेगा।
मीन राशि– आपके लिए परामर्श है कि आज के दिन आत्मसंयमित रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। किसी सम्पत्ति पर विवाद की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में सुधार होगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…