दिल्लीः कोरोना वायरस की मार झेल रही देश की जनता पर बुधवार यानी एक सितंबर को महंगाई की मार पड़ी। सरकारी तेल कंपनियों ने आज घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की। वहीं, 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भी 75 रुपए का इजाफा हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर अब 25 रुपए महंगा होकर 884.50 रुपए का हो गया है।
इससे पहले 17 अगस्त को एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 25 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। यानी 15 दिन में ही गैर-सब्सिडी वाला सिलेंडर 50 रुपए महंगा हो चुका है।
आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 1 जनवरी 2021 को LPG सिलेंडर की कीमत 694 रुपए थी, जो अब बढ़कर 884.5 रुपए हो गई है। यानी जनवरी से अब तक घरेलू गैस सिलेंडर 190.50 रुपये महंगा हो चुका है।
इस साल देश के चार महानगरों में एलपीजी सिलेंडर के दामः-
महीना | दिल्ली | कोलकाता | मुंबई | चेन्नई |
1 सितंबर | 884.50 | 911.00 | 884.50 | 900.50 |
18 अगस्त | 859.50 | 886.00 | 859.50 | 875.50 |
1 जुलाई | 834.50 | 861.00 | 834.50 | 850.00 |
1 मई | 809.00 | 835.50 | 809.00 | 825.00 |
1 मार्च | 819.00 | 845.50 | 819.00 | 835.00 |
25 फरवरी | 794.00 | 820.50 | 794.00 | 810.00 |
15 फरवरी | 769.00 | 795.50 | 769.00 | 785.00 |
4 फरवरी | 719.00 | 745.50 | 719.00 | 735.00 |
1 जनवरी | 694.00 | 720.50 | 694.00 | 710.00 |
आपको बता दें कि बीते सात सालों में घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमत दोगुनी हो चुकी है। 01 मार्च 2014 को 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 410.5 रुपए थी, जो अब 884.50 रुपए है।
वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस की कीमत 1693 रुपए है। कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 1,772 रुपए, मुंबई में 1,649 रुपए और चेन्नई में 1,831 रुपए प्रति सिलेंडर है।
दिल्लीः गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में लोग भीषण गर्मी से बचने के लिए उपाय करने लगे…
दिल्लीः कल यानी सोमवार 14 अप्रैल को डॉ बीआर आंबेडकर की जयंती है। उनके विचार आज भी लोगों में जोश…
दिल्लीः 13 अप्रैल है और आज का दिन भारतीय इतिहास में एक ऐसे दिन के तौर पर शामिल हो, जिसे…
कोलकाता: कलकत्ता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद के अशांत क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया है। बीजेपी नेता सुवेंदु…
कोलकाता: वक्फ संशोधन कानून को लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में भड़की हिंसा की आग बुझने का नाम नहीं…
UPI down: भारत में यूपीआई (Unified Payments Interface) उपभोक्ताओं को शनिवार सुबह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।…