Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale
दिल्लीः आज के ही दिन 1956 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने में राज्य पुनर्गठन विधेयक को मंजूरी दी थी। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 31 अगस्त को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-
1881: अमेरिका में पहली बार टेनिस चैंपियनशिप खेला गया।
1919: अमेरिकन कम्युनिस्ट पार्टी का गठन।
1920: अमेरिकी शहर डेट्रायट में रेडियो पर पहली बार समाचार प्रसारित किया गया।
1956 : भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने में राज्य पुनर्गठन विधेयक को मंजूरी दी।
1957: मलेशिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त कर ली।
1962: कैरेबियाई देश टोबैगो एवं त्रिनिदाद ब्रिटेन से स्वतंत्र हुए।
1964: कैलिफोर्निया आधिकारिक रूप से अमेरिका का सबसे अधिक जनसंख्या वाला प्रांत बना।
1968: भारत में टू-स्टेज राउंडिंग रॉकेट रोहिणी-एमएसवी 1 का सफल प्रक्षेपण किया गया।
1983: भारत के उपग्रह इनसेट-1 बी को अमेरिका के अंतरिक्ष शटल चैलेंजर से प्रसारित किया गया।
1991: उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान ने सोवियत संघ से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1994: आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने लंबे संघर्ष के बाद युद्ध विराम की घोषणा की।
1997: ब्रिटेन की राजकुमारी और राजकुमार चार्ल्स की पूर्व पत्नी डायना की पेरिस में कार दुर्घटना में मौत।
1998: उत्तरी कोरिया ने जापान पर बैलिस्टिक मिसाइल दागा।
2010: इराक़ में अमेरिकी सैनिक हस्तक्षेप आधिकारिक रूप से समाप्त किया गया।
2010: भारत सरकार ने पाकिस्तानी बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशी 50 लाख से बढ़ाकर ढाई करोड़ डॉलर किया।
2010: अमेरिका ने उत्तर कोरिया के गुप्त परमाणु कार्यक्रम से जुड़े संगठनों तथा व्यक्तियों की सम्पत्ति जब्त करने तथा हथियारों के व्यापार पर रोक लगाने के लिये नए प्रतिबंध लगाए।
2010: भारतीय संसद ने परमाणु संयंत्र में किसी दुर्घटना की स्थिति में शीघ्र मुआवजा सुनिश्चित करने वाला परमाणु जन दायित्व विधेयक पारित किया।
दिल्लीः सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने न्यूज चैनलों को राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि हिन्दू संस्कृति…
हैदराबादः मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL-18 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 07 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद…
पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार के दौरे पर रहेंगे। वे दरभंगा और मधुबनी जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी…
दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने मामले की…
श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई और 20 से…