Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1928 में रास बिहारी बोस और जवाहरलाल नेहरू ने द इंडिपेंडेंस ऑफ इंडिया लीग की स्थापना की थी। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओँ परः

1659- पिता के तख्त पर कब्जे के लिए औरंगजेब ने अपने बड़े भाई दारा शिकोह को फांसी दी।
1806- न्यूयॉर्क शहर का दूसरा दैनिक समाचार पत्र ‘डेली एडवर्टाइजर’ आखिरी बार प्रकाशित।
1836- मेलबर्न शहर की स्थापना की गई।
1888- क्रांतिकारी कनाईलाल दत्त का जन्म ।
1903- प्रसिद्ध उपन्यासकार एवं लेखक भगवतीचरण वर्मा का जन्म।
1923- प्रमुख गीतकार शंकरदास केसरीलाल शैलेंद्र का जन्म।
1928- रास बिहारी बोस और जवाहरलाल नेहरू ने द इंडिपेंडेंस ऑफ इंडिया लीग की भारत में स्थापना की।
1947- भारतीय संविधान का प्रारूप तैयार करने के लिए डॉ भीमराव आम्बेडकर के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया।
1952- भारतीय रिजर्व बैंक के पहले गवर्नर ओसबोर्न स्मिथ का निधन।
1976- कथाकार, कहानीकार और अभिनेता जी.पी. श्रीवास्तव का निधन।
1984- अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ की पहली उड़ान।
2003- समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
2007- जर्मनी के दो वैज्ञानिक गुंटर निमित्ज और आल्फ़ोंस स्टालहोफ़ेन ने अल्बर्ट आइंसटीन के सापेक्षता के सिद्धान्त को ग़लत ठहराने का दावा किया।
2008- प्रसिद्ध उद्योगपति कृष्ण कुमार बिड़ला का निधन।
2013- भारत के पहले रक्षा उपग्रह जीसैट-7 का दक्षिण अमेरिका के फ्रेंच गयाना से प्रक्षेपण।
2014- प्रसिद्ध इतिहासकार बिपिन चन्द्र का निधन।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here