Aaj ka Rashifal 28 August 2021: आज दिन शनिवार तथा दिनांक 28 अगस्त है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा? किसे मिलेंगी खुशियां और किस राशि वाले को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना?
मेष – आज के दिन सरस और सकारात्मक स्थिति दिखाई दे रही है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत चल रहा है।
वृषभ – आज के दिन आपका मन परेशान रहेगा। उद्विग्नता रहेगी मन में। स्वास्थ्य कम साथ देगा। प्रेम और व्यापार की स्थिति करीब-करीब ठीक है।
मिथुन –आज के दिन आपके आर्थिक मामले सुलझेंगे। शारीरिक स्थिति भी ठीक रहेगी। व्यवसाय मध्यम रहेगा लेकिन प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम बनी हुई है।
कर्क – आज के दिन आपको सत्ता पक्ष का सहयोग रहेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम और व्यापार की स्थिति भी दिनोदिन सुधर रही है।
सिंह – आज के दिन आपका भाग्य साथ दे रहा है। भाग्यवश कुछ काम भी हो रहे हैं। रुका हुआ काम चलने लगा है। प्रेम ओर संतान की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है।
कन्या – आपके लिए अभी जोखिम भरा समय है। किसी भी तरह का कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम की स्थिति ठीक है। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
तुला – आज के दिन आपकी शारीरिक स्थिति कमजोर दिखाई दे रही है। भाग्य भी साथ नहीं दे रहा है। अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा।
वृश्चिक – आज के दिन शत्रु उपद्रव की आशंका है लेकिन आप शमन कर देंगे। बिल्कुल आगे निकल जाएंगे। उन पर आपका दबाव बना रहेगा। स्वास्थ्य डिस्टर्बिंग बना रहेगा। प्रेम मध्यम, व्यापार करीब-करीब ठीक रहेगा।
धनु – आपके लिए सलाह है कि आज के दिन भावनाओं पर काबू रखें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोककर रखें। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम है। व्यापार करीब-करीब ठीक रहेगा।
मकर –आज के दिन गृहकलह का संकेत है। थोड़ा बचकर पार करें। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और व्यापार करीब-करीब ठीक रहेगा।
कुंभ – आज के दिन अपनों के सहयोग से रुका हुआ काम चल पड़ेगा। यदि आप कोई शुरुआत करना चाहते हैं तो अभी शुभ समय है, शुरू कर लें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम-व्यापार की स्थिति अच्छी दिख रही है।
मीन – आज के दिन आपके पास धन का आवक बना रहेगा। कुटुम्बीजनों में वृद्धि होगी। प्रेम और संतान का साथ होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। व्यापार सही चल रहा है। लाल वस्तु पास रखें।
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…