Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1986 में भाग्‍यश्री साठे शतरंज में ग्रैंडमास्‍टर बनने वाली भारत की पहली महिला बनी थीं। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 28 अगस्त को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1521- तुर्की के सुल्तान सुलेमान प्रथम के सैनिकों ने बेलग्रेड पर कब्जा किया।
1600 – मुगलों ने अहमदनगर पर कब्जा किया।
1845 – प्रसिद्ध पत्रिका साइंटिफिक अमेरिकन का पहला संस्करण प्रकाशित।
1858 – उंगलियों के निशान को पहचान बनाने वाले ब्रिटेन के विलियम जेम्‍स हर्शेल का जन्‍म।
1896 – उर्दू प्रसिद्ध शायर फिराक गोरखपुरी का जन्‍म।
1904 – कलकत्ता से बैरकपुर तक प्रथम कार रैली का आयोजन।
1916 – प्रथम विश्‍वयुद्व में इटली ने जर्मनी के खिलाफ युद्व की घोषणा की।
1922 – जापान साइबेरिया से अपने सैनिकों को वापस बुलाने पर सहमत हुआ।
1924 – जॉर्जिया में सोवियत संघ के खिलाफ असफल विद्रोह में हजारों लोगों की मौत।
1956 – इंग्‍लैड ने क्रिकेट में ऑस्‍ट्रेलिया को हराकर एशेज श्रृंखला जीती।
1972- साधारण बीमा कारोबार राष्ट्रीयकरण बिल पारित।
1984 – सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1986 – भाग्‍यश्री साठे शतरंज में ग्रैंडमास्‍टर बनने वाली भारत की पहली महिला बनी।
1990 – इराक ने कुवैत को अपना 19वां प्रांत घोषित किया।
1992 – श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की।
1996 – इंग्लैंड के प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी डायना ने औपचारिक तौर पर तलाक लिया।
1999 – मेजर समीर कोतवाल असम में उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद।
2008 – अंतरराष्ट्रीय पत्रिका फोर्ब्स ने उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती को दुनिया की 100 शक्तिशाली महिलाओं में शामिल किया।
2011-लोकपाल आंदोलन: अन्ना हजारे ने भारतीय संसद द्वारा 3 मांगों के समर्थन का प्रस्ताव पारित करने के बाद दिल्ली के रामलीला मैदान में 13 दिनों से जारी अनशन को स्थगित करने की घोषणा की।
2018 – भारत के मंजीत सिंह ने जकार्ता एशियाई खेलों की पुरुष 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here