Aaj ka Rashifal 25 August 2021: आज दिन बुधवार तथा दिनांक 25 अगस्त है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा? किसे मिलेंगी खुशियां और किस राशि वाले को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना?
मेष–आज के दिन आपका मन चिंतित रहेगा। खर्च को लेकर परेशान रहेंगे। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक लेकिन मन परेशान रहेगा। प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी है।
वृषभ–आज के दिन आपके आर्थिक मामले सुलझेंगे। संतान पक्ष से अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम की स्थिति अच्छी दिख रही है।
मिथुन–आज के दिन रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। कोर्ट-कचहरी में विजय होगी। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम की स्थिति मध्यम, व्यापारिक स्थिति में सुधार है।
कर्क–आज के दिन भाग्यवश कुछ काम बनेगा। धार्मिक बने रहेंगे। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम और व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है।
सिंह–आज के दिन परिस्थितियां आपके प्रतिकूल हैं। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम मध्यम, व्यापारिक स्थिति अच्छी है।
कन्या–आज के दिन आपको जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। शादी तय हो सकती है। यदि विवाहित हैं तो चली आ रही परेशानी दूर होगी। आपस में सामन्जस्य बैठेगा। प्रेम, व्यापार, संतान और स्वास्थ्य सब कुछ अद्भत दिख रहा है।
तुला–आज के दिन आपके विरोधी परास्त होंगे। स्वयं नतमस्तक होंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी है।
वृश्चिक–आज का दिन विद्यार्थियों, लिखने-पढ़ने की शुरुआत करने के लिए अच्छा है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं के संकेत हैं। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। व्यापारिक स्थिति अच्छी है।
धनु–आज के दिन आपके लिए स्थिति अच्छी है। बहुत परेशान न हों। कलह से बचें। घरेलू सुख-शांति मध्यम दिख रही है। प्रेम की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक स्थिति अच्छी है।
मकर–आज के दिन आपका पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी है।
कुंभ–आज के दिन आपके आर्थिक मामले सुलझेंगे लेकिन अभी धन संग्रह करें। निवेश पर रोक लगाएं। स्वास्थ्य ठीक, प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी है।
मीन–आपके लिए आज का दिन अद्भुत समय है। सार्थक उर्जा का संचार हो रहा है। समाज में आपका कद बढ़ रहा है। संतान से समीपता, प्रेम में भी समीपता होगी। व्यापारिक स्थिति अच्छी है।
कोलकाता: कलकत्ता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद के अशांत क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया है। बीजेपी नेता सुवेंदु…
कोलकाता: वक्फ संशोधन कानून को लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में भड़की हिंसा की आग बुझने का नाम नहीं…
UPI down: भारत में यूपीआई (Unified Payments Interface) उपभोक्ताओं को शनिवार सुबह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।…
दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने राज्य विधानसभाओं द्वारा पारित विधेयकों के संबंध में बड़ा फैसला सुनाया है और इस संबंध में…
दिल्लीः अगर आपको बार-बार यूरिन पास करने की समस्या हो रही है, तो आपको थोड़ा सचेत होने की जरूरत है।…
चेन्नईः करीब डेढ़ साल बाद AIADMK एक बार फिर एनडीए में शामिल हो गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने…