file Picture
दिल्लीः कोरोना वायरस एक बार फिर दिल में दहशत पैदा कर रहा है। देश में मंगलवार की तुलना में आज इस संक्रमण के नए मामलों में 10 हजार से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में देशभर से कोरोना वायरस के 37,593 नए मामले सामने आए थे। मंगलवार को यह संख्या 25,467 रही थी। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में इस जानलेवा विषाणु से 648 मरीजों की मौत दर्ज हुई जबकि एक दिन पहले 354 लोगों की मौत हुई थी।
महामारी की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच कोविड-19 के मामलों और मौतों में उछाल दिल में दहशत पैदा कर रहा है। आपको बता दें कि एनआईडीएम (NIDM) यानी राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान ने कोविड-19 की तीसरी लहर आने की चेतावनी दी है। एनआईडीएम की रिपोर्ट कहती है कि अक्टूबर तक कोरोना की तीसरी लहर अपने पीक पर पहुंच सकती है।
25 मई | 37,593 | 648 |
24 मई | 25,467 | 354 |
23 मई | 25,072 | 389 |
22 मई | 30,948 | 403 |
21 मई | 34,457 | 375 |
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 34,169 लोग रिकवर हुए हैं। भारत में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 3,25,12,366 हो गई है। इनमें से 4,35,758 की मृत्यु हुई जबकि 3,17,54,281 लोग बीमारी को हराने में कामयाब रहे। फिलहाल ऐक्टिव मामलों की संख्या 3,22,327 है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 वैक्सीन की 59,55,04,593 डोज लगाई जा चुकी हैं।
दिल्लीः सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने न्यूज चैनलों को राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि हिन्दू संस्कृति…
हैदराबादः मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL-18 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 07 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद…
पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार के दौरे पर रहेंगे। वे दरभंगा और मधुबनी जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी…
दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने मामले की…
श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई और 20 से…