Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 2006 में अंतरराष्ट्रीय खगोलीय संघ ने प्लूटो को ग्रह का दर्जा समाप्त किया था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 24 अगस्त को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1600- ईस्ट इंडिया कम्पनी का पहला जहाज ‘हेक्टर’ सूरत के तट पर पहुंचा।
1690- कलकत्ता शहर की स्थापना हुई।
1814- ब्रिटिश सेना ने व्‍हाइट हाउस को आग लगाई।
1891- थॉमस एडिसन को काइनेटोग्राफिक कैमरा और काइनेटोस्‍कोप के लिए पेटेंट मिला।
1914- प्रथम विश्व युद्ध में जर्मन सेना ने नैमूर पर कब्जा किया।
1954- ब्राज़ील के राष्ट्रपति गेटुलियो वर्गास ने इस्तीफा देने के बाद आत्महत्या की।
1969- वी.वी. गिरि भारत के चौथे राष्ट्रपति बने।
1974- फखरूद्दीन अली अहमद भारत के पांचवें राष्ट्रपति बने।
1991- सोवियत संघ से अलग होकर यूक्रेन स्वतंत्र देश बना।
1993- पॉप स्टार माइकल जैक्सन के खिलाफ लॉस एंजेल्स पुलिस ने यौन शोषण के आरोपों की जांच शुरू की।
1995- उत्तरी अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 95 की आम जनता के लिए शुरुआत।
1999- पाकिस्तान ने करगिल अभियान के दौरान भारत द्वारा पकड़े गए आठ सैनिकों को युद्धबंदी मानने से इनकार किया।
2000- बंगलादेश के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मद इरशाद को पांच वर्ष की सजा।
2006- अंतरराष्ट्रीय खगोलीय संघ ने प्लूटो को ग्रह का दर्जा समाप्त किया।
2011- एप्पल इंक के सीईओ स्टीव जॉब्स ने अपने पद में इस्तीफा दिया
2014- हॉलीवुड के दिग्‍गज अभिनेता सर रिचर्ड एटनबरा का निधन।
2015- अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी और कोच चार्ली कॉफी का निधन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here