Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
काबुल हवाई अड्डा पर भगदड़, सात लोगों की मौत, तालिबानी की दहशत से देश छोड़कर भाग रहे हैं लोग - Prakhar Prahari
Subscribe for notification

काबुल हवाई अड्डा पर भगदड़, सात लोगों की मौत, तालिबानी की दहशत से देश छोड़कर भाग रहे हैं लोग

काबुलः अफगानिस्तान में स्थिति दिनोंदिन खराब होती जा रही है। काबुल हवाई अड्डा पर मची भगदड़ में अफगानिस्तान के सात लोगों की मौत होने की सूचना है। यह जानकारी ब्रिटिश मिलिट्री ने दी है। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि अफगानिस्तान में हालात बेहद चुनौतीपूर्ण हैं, लेकिन हम स्थिति को संभालने के साथ ही लोगों की सुरक्षा की पूरी कोशिश कर रहे हैं। आपको बता दें तालिबान के डर से लोग अफगानिस्तान से पलायन कर रहे हैं। अफगानिस्तान छोड़ने वाले लोगों की काबुल एयरपोर्ट पर भारी भीड़ है। वहीं तालिबान अफगानियों को देश छोड़ने से रोक रहा है। हवाई अड्डा आने वाले रास्तों पर तालिबान का पहरा है। तालिबानी आने-जाने वाले हरेक लोगों की जांच कर रहे हैं।

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से 168 लोगों को लेकर भारतीय वायुसेना का विमान गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पहुंच चुका है। इनमें 107 भारतीय हैं तथा अन्य विदेशी नागरिक है, जिनमें भारतीय मूल के अफगानी सांसद नरेंदर सिंह खालसा, अनारकली होनरयार और इनके परिवार भी शामिल हैं। आपको बता दें कि होनरयार और खालसा उन लोगों में शामिल थे जिन्हें तालिबानी विद्रोही शनिवार को काबुल एयरपोर्ट से अपने साथ ले गया थे। तालिबान ने कहा था कि ये अफगानी हैं इसलिए देश नहीं छोड़ सकते। हालांकि, बाद में इन्हें छोड़ दिया गया।

इसके अलावा काबुल से निकाले गए 87 अन्य भारतीय भी आज सुबह एयर इंडिया के विमान से दिल्ली पहुंचे थे। इनमें 2 नेपाली भी शामिल हैं। वतन वापसी की खुशी में भारतीयों ने फ्लाइट के अंदर ही भारत माता के जयकारे लगाए। ये लोग 2 विमानों से भारत पहुंचे थे। इन्हें पहले तजाकिस्तान की राजधानी दुशाम्बे और कतर की राजधानी दोहा पहुंचाया गया था और वहां से कल रात भारत के लिए रवाना किया गया था।

भारत आई एक अफगानी महिला ने बताया कि अफगानिस्तान में हालात बेहद खराब हैं। तालिबान ने हमारा घर जला दिया। मैं अपनी बेटी और उसके दो बच्चों के साथ यहां आई हूं। हमारे भारतीय भाई-बहनों ने हमें रेस्क्यू किया है। हमारी मदद करने के लिए भारत का शुक्रिया करती हूं।

अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों के वतन वापसी की राह आसान हो गई है। भारत को  काबुल एयरपोर्ट से रोजाना दो विमानों के संचालन की अनुमति मिल चुकी है। अमेरिकी और नाटो (NATO) यानी उत्तरी अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन फोर्स ने इसकी अनुमति शनिवार को की थी। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अब वे जल्द ही सभी भारतीयों को वापस लाएंगे। अफगानिस्तान में अभी भी 300 भारतीयों के फंसे होने की जानकारी है।

General Desk

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

1 day ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

2 days ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

2 days ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

2 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

3 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

3 days ago