Subscribe for notification
राजनीति

एक अधूरा ख्वाब लेकर दुनिया को अलविदा कह गए कल्याण सिंह, 89 साल की उम्र में लखनऊ में हुआ निधन

लखनऊः बीजेपी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह दिल में एक ख्वाब अधूरा लेकर दुनिया को अलविदा कह गए। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को लखनऊ में निधन हो गया। वह 89 साल के थे।

कल्याण सिंह लंबे वक्त से बीमार थे और लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (पीजीआई) में भर्ती थे। आपको बता दें कि 1992 के विवादित ढांचा विध्वंस कांड के समय वह यूपी के सीएम थे और उन नेताओं में से एक थे, जिन्हें राम मंदिर निर्माण के लिए सबसे मुखर आवाजों में से एक माना जाता था।

राम मंदिर के निर्माण के लिए 2020 में सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला आने के बाद कल्याण सिंह ने इसपर खुशी जाहिर की थी। उनकी इच्छा है कि वह अयोध्या में बनने जा रहे भगवान राम के मंदिर में दर्शन कर अपने प्राण त्यागें, लेकिन उनकी यह चाह अधूरी रह गई।

मुखर हिंदूवादी नेता कल्याण सिंह 1991 में यूपी के सीएम बने थे और 6 दिसंबर, 1992 को अयोध्या में विवादित ढांचा विध्वंस की घटना हुई थी। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी लेते हुए कल्याण सिंह ने कहा था कि चाहे कुछ भी हो जाए, वह कारसेवकों पर गोली चलाने का आदेश नहीं देंगे। 1992 में विवादित ढांचे के विध्वंस के बाद कल्याण ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था।

पिछड़ी जाति से आने वाले कल्याण सिंह को यूपी के बड़े हिंदूवादी नेताओं में से एक माना जाता था।  वह अपने पूरे जीवन काल में कल्याण सिंह अयोध्या में राम मंदिर के सबसे मुखर पैरोकारों में एक रहे थे। वह पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के सबसे करीबी लोगों में से एक थे। दो बार यूपी के सीएम बनने वाले कल्याण सिंह  तमाम मंचों से ये कहते रहे कि अयोध्या में राम मंदिर के स्थान पर ही विवादित ढांचा बना था। बाद में उनके दावों पर सुप्रीम कोर्ट की मोहर तो लग गई, लेकिन कल्याण सिंह भव्य राम मंदिर के निर्माण का काम पूरा होने से पहले ही इस दुनिया से विदा हो गए।

admin

Recent Posts

Champions Trophy: फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सेमीफाइल में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराया

स्पोर्ट्स डेस्कः टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार…

9 hours ago

CM रेखा गुप्ता ने खोले AAP सरकार के स्वास्थ्य मॉडल के पोले, पढ़िए सीएजी की रिपोर्ट पर विधानसभा में क्या बोलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री

दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…

1 day ago

24 से 26 मार्च के बीच पेश होगा दिल्ली सरकार का बजट, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिये लोगों से मांगे सुझाव

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…

2 days ago

श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में शामिल हुए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और कई मंत्री

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…

2 days ago

सरकार के साथ मिलकर दिल्ली को खूबसूरत और वैश्विक स्तर का शहर बनाने का काम करेगी बीजेपी संगठन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…

2 days ago

सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को बताया हनुमान, बोलीं…आपकी तपस्या, मेहनत, लगन और समर्पण से मिली है बीजेपी को जीत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…

2 days ago